निकाय चुनाव: कांग्रेस की ओर से महापौर पद के प्रत्याशी विधायक संजय शुक्ला होंगे, साधौ बोलीं- यह हम नहीं इंदौर की जनता का सर्वे बोल रहा, अगला महापौर संजय होगा

निकाय चुनाव: कांग्रेस की ओर से महापौर पद के प्रत्याशी विधायक संजय शुक्ला होंगे, साधौ बोलीं- यह हम नहीं इंदौर की जनता का सर्वे बोल रहा, अगला महापौर संजय होगा


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

विधायक संजय शुक्ला ने तो क्षेत्र में प्रचार भी शुरू कर दिया है। सभी नेता खुले मंच से संजय का नाम लेते रहे हैं।

कांग्रेस की ओर से महापौर पद के प्रत्याशी विधायक संजय शुक्ला होंगे। इसकी घोषणा खुद मंच से चुनाव प्रभारी विजय लक्ष्मी साधौ ने गुरुवार को कर दिया। साधौ ने नाम की घोषणा करते हुए कहा कि लोकप्रिय विधायक या कह दूं कि भावी महापौर… अब तक तो मेरा भाई अघोषित था, पर अब संजय शुक्ला घोषित महापौर प्रत्याशी है। यह हम कांग्रेसी या मंच वाले नहीं बोल रहे हैं। यह इंदौर की जनता का सर्वे बोल रहा है कि संजय शुक्ला इंदौर का अगला महापौर बनना चाहिए और बनेगा।

फरवरी में निगम का कार्यकाल खत्म हुआ था

नगर निगम महापौर मालिनी गौड़ और 85 पार्षदों का पांच साल का कार्यकाल इसी साल फरवरी में खत्म हो गया था। इसके बाद संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी ने निगम प्रशासक का प्रभार संभाला था। उनके पद संभालते ही इंदौर निगम में 26 साल बाद ऐसा हुआ था। इससे पहले 1994 तक प्रशासक निगम को चला रहे थे।

20 साल से इंदौर में भाजपा राज

साल नाम पार्टी
1995 मधुकर वर्मा कांग्रेस
2000 कैलाश विजयवर्गीय भाजपा
2005 डॉ. उमाशशि शर्मा भाजपा
2009 कृष्ण मुरारी मोघे भाजपा
2015 मालिनी गौड़ भाजपा

खबर अपडेट हो रही है….



Source link