बदलेगा मौसम: आज से छाएंगे बादल, 13 फरवरी के बाद फिर बढ़ने लगेगा तापमान

बदलेगा मौसम: आज से छाएंगे बादल, 13 फरवरी के बाद फिर बढ़ने लगेगा तापमान


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

रतलाम3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

ठंड से राहत मिलने की आस कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब तापमान धीरे-धीरे बढ़ना शुरू हो जाएगा। असर बुधवार से ही दिखने लगा है। 7 दिन बाद दिन का तापमान 31 डिग्री के पार हो गया। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक गुरुवार से बादल छाएंगे, इससे तापमान कम होगा, लेकिन बादल छंटने के बाद गर्मी का अहसास होने लगेगा।

बुधवार को शहर में दिनभर तेज धूप रही। अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री रहा। मंगलवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की बढ़त तो न्यूनतम तापमान में 2.8 डिग्री की बढ़त हो गई। इस दिन अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री रहा था। सुबह को आर्द्रता 60 प्रतिशत व शाम को 48 प्रतिशत रही।

प्रतिचक्रवात के कारण छाएंगे बादल
मौसम वैज्ञानिक डीपी दुबे ने बताया बंगाल की खाड़ी में चक्रवात बन रहा है। इधर अरब सागर में क्लाउड मास बना है। इससे दो दिन बादल छाएंगे। 13 फरवरी तक इसका असर रहेगा। इसके बाद तापमान में बढ़त होगी। ठंड के आसार नहीं हैं।

5 दिनों से ऐसा है तापमान
दिनांक अधि. न्यू.

5 फरवरी 28.2 13.5
6 फरवरी 26.2 10.2
7 फरवरी 28.2 8.5
8 फरवरी 28.2 8.2
9 फरवरी 30.2 9.6
10 फरवरी 31.2 12.4



Source link