श्री महाविष्णु यज्ञ: सात दिनी पंचकुंडात्मक महायज्ञ कल से शुरू, आज होगा हेमाद्रीकर्म

श्री महाविष्णु यज्ञ: सात दिनी पंचकुंडात्मक महायज्ञ कल से शुरू, आज होगा हेमाद्रीकर्म


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

रतलाम2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

श्री महाविष्णु यज्ञ के स्वर्ण जयंती महोत्सव (50वां) पर सात दिनी पंचकुंडात्मक महायज्ञ 12 फरवरी से शुरू होगा। महायज्ञ के शुभारंभ के पहले गुरुवार को हेमाद्रीकर्म होगा। 12 से 18 फरवरी तक पंचकुंडात्मक होगा। 18 फरवरी की दोपहर 1 बजे पूर्णाहुति के साथ इस स्वर्ण जयंती महोत्सव को विश्राम होगा। यज्ञ समिति अध्यक्ष बाबूलाल चौधरी ने बताया हर साल 5 दिन का यज्ञ रहता है लेकिन इस बार 50वां विष्णु महायज्ञ पूर्ण होने जा रहा है। इसके चलते 7 दिन का महायज्ञ किया जा रहा है।

यज्ञाचार्य रतलाम के पंडित योगेश्वर शास्त्री रहेंगे। उन्होंने बताया कि प्रधान कुंड के यजमान हितेश्वर चौधरी की सबसे ऊंची बोली 2.25 लाख रुपए पिछले साल ही लग गई थी। वे प्रथम कुंड पर मुख्य यजमान के रूप में बैठेंगे। इस महायज्ञ में शिवपुर सहित आस-पास के 20 से ज्यादा गांव के श्रद्धालुजन शामिल होंगे।



Source link