स्वच्छ इंदौर में महिलाओं के लिए स्मार्ट टाॅयलेट: 400 स्वेयर फीट में बन रहे सुविधाघर में अलग से फीडिंग रूम, वेटिंग एरिया के साथ माैजूद है डायपर बदलने की भी सुविधा

स्वच्छ इंदौर में महिलाओं के लिए स्मार्ट टाॅयलेट: 400 स्वेयर फीट में बन रहे सुविधाघर में अलग से फीडिंग रूम, वेटिंग एरिया के साथ माैजूद है डायपर बदलने की भी सुविधा


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Usha Thakur; MP Tourism Minister Usha Thakur Inaugurates Smart Toilet In Indore Women’s Police Station

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सुविधाघर को सीकुंज नाम दिया गया है। यहां दो महिलाकर्मी तैनात होंगी।

पलासिया चौराहे स्थित महिला थाने पर महिलाओं के लिए बने पहले सी कुंज स्मार्ट शौचालय का पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर ने गुरुवार को लोकार्पण किया। स्मार्ट सिटी सीईओ अदिति गर्ग और महिला थाना एसपी मनीषा पाठक सोनी भी मौजूद रहीं। टॉयलेट की खास बात यह है कि यहां महिलाओं को लेकर सभी सुविधाएं मौजूद हैं।

सफाई से लेकर सुरक्षित फीडिंग तक की यहां व्यवस्था है। इसके लिए अगल से रूम बनाए गए हैं। इसके अलावा यहां डायपर और सेनेटरी पेड मशीन भी रखी गई है। टाॅयलेट को इंदौर की महिलाओं को समर्पित करते हुए मंत्री ने नगर निगम को बधाई देते हुए कहा कि इस कदम ने महिला सशक्तीकरण को मजबूत किया। शौचालय के रखरखाव की जिम्मेदारी महिलाएं ही संभालेंगी। इसके लिए हर जगह दो महिलाओं की नियुक्ति होगी।

स्मार्ट टॉयलेट को लेकर निगम का कहना है कि बाजारों, ऑफिस, जहां महिलाओं की ज्यादा आवाजाही रहती है। कई स्थानों पर महिला सुविधाघर उपलब्ध नहीं रहता है। इंदौर स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट लिमिटेड महिलाओं की सुविधा के लिए शहर में 25 अलग-अलग जगह पर सी कुंज नाम से ऐसे टॉयलेट तैयार करवा रहा है। यहां पर महिलाओं की सभी सुविधाएं मिलेंगी। 400 स्वेयर फीट में बन रहे इन सुविधाघरों में एक फीडिंग रूम रहेगा। डायपर बदलने आदि की सुविधा यहां रहेगी। वेटिंग एरिया भी रहेगा। यह सुविधाघर केन्द्र के पीपीपी मॉडल पर तैयार किया जा रहा है। यहां पर महिला सुरक्षाकर्मी ही रहेंगी। सुविधाघरों के निर्माण पर 35 लाख रुपए का खर्च आ रहा है। ऐसे में निगम खुद नहीं करते हुए यह काम ठेका देकर निजी क्षेत्र के जरिए करवा रही है। इस सुविधाघर को बनाने वाले संस्थान 15 सालों तक इसे संचालित करेंगे।



Source link