- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- Notice Issued For Attachment Of Property, Rs. 80 Lakh Was Misappropriated In 12 Ration Stores
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
80 लाख के राशन घोटाले में लिप्त श्याम दवे और उसके लड़के धीतेश दवे की संपत्ति कुर्क करने के लिए कलेक्टर मनीषसिंह के निर्देश पर एसडीएम प्रतुल सिन्हा मुलजिमों की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई कर रहे हैं। तहसीलदार सुदीप मीणा की कोर्ट से संपत्ति कुर्क करने के लिए नोटिस जारी हुआ है। श्याम दवे की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है और उसके अवैध कब्जों को प्रशासन तोड़ने की कार्रवाई कर चुका है और अब जल्द इनकी चल-अचल संपत्ति कुर्क की जाना है
श्याम और उसके लड़के की आठ कंट्रोल दुकानें हैं, जिसमें यह राशन घोटाला हुआ है। जनता प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भंडार के 5 लाख 65 हजार 562, महारानी लक्ष्मीबाई सहकारी साख संस्था 89 हजार 214, छात्र प्राथमिक सहकारिता उपभोक्ता भंडार 84 हजार 978, सुविधा प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भंडार से 84 हजार 978 और 72 हजार 13, अभिनयश्री महिला प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भंडार से 14 लाख 57 हजार 24, मां बिजासन प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भंडार से 54 हजार 605, राष्ट्रीय कन्ज्यूमर प्राथमिक सहकारिता उपभोक्ता भंडार से 78 हजार 802 और तबस्सुम महिला प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भंडार से 8 लाख 11 हजार 89 की वसूली के लिए संपत्ति कुर्क की जा रही है। इसमें से सुविधा प्रा.स. उपभंडार धीतेश दवे के नाम से है, बाकी सभी का मालिक श्याम दवे है।
घोटाले की राशि वसूलने के लिए 28 जनवरी को प्रभारी जिला आपूर्ति नियंत्रक प्रमोद कुमार गुप्ता ने नोटिस जारी किया था, जिसका श्याम और उसके धीतेश जवाब नहीं दे पाया। जब खाद्य विभाग वसूली नहीं कर पाया, तो एसडीएम को वसूली और संपत्ति कुर्क करने के लिए कहा, जिसके बाद तहसीलदार मीणा को एसडीएम ने आदेश दिया कि वसूली की आरआरसी जारी करें और अब अवैध कजे तोडऩे के बाद प्रशासन श्याम दवे और उसके लड़के धीतेश दवे की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई कर रहा है। कुल 79 लाख रुपए की वसूली है।
आठ तरह की संपत्तियां अभी तक जांच में मिली
1. धनेश पिता श्याम दवे : 8/1 मोती तबेला, एक मकान
2. प्रेमलता पति श्याम दवे : 13/3, मोती तबेला, दो मंजिला मकान
3. प्रेमलता दवे पति श्याम दवे : 11/1, सिंघे कॉम्प्लेक्स
4. भरत दवे : मकान नंबर 3121, सेक्टर ई सुदामानगर
5. श्याम दवे पिता बालकृष्ण दवे : 19/3, मोती तबेला, तीन मंजिला मल्टी
6. प्रेमलता पति श्याम दवे व धीतेश दवे पिता श्याम : 18/3, मोती तबेला, तीन मंजिला मल्टी
7. श्याम दवे पिता बालकृष्ण दवे : 20/3, मोती तबेला, तीन मंजिला मकान
8. भारती दवे पति भरत दवे : मकान नंबर 3121, सेक्टर ई सुदामानगर
यह है मामला
लॉकडाउन के दौरान गरीबों के लिए सरकार ने राशन दुकानाें पर दोगुना अनाज भेजा था। यह राशन भरत दवे, श्याम दवे, प्रमोद दहीगुड़े ने अपरे सहयोगियों के साथ मिलकर बाजार में बेच दिया था । इंदौर की सिर्फ 12 दुकानों में ही करीब 80 लाख रुपए की गड़बड़ी पकड़ी गई थी । कि प्रभारी फूड कंट्रोलर आरसी मीणा कार्रवाई के बजाय टीम को धमकाकर इन पर अंकुश लगाने से रोकते रहे थे । जिले की 120 दुकानों पर भरत का दखल सामने आया है। इस हिसाब से अप्रैल से अब तक 20-25 करोड़ के घपले की आशंका है। मामले में प्रशासन ने 31 लोगों पर एफआईआर दर्ज करवाई है। प्रभारी फूड कंट्रोलर मीणा पर 10 थानों में केस दर्ज कराया गया है।
भ्रष्टाचार में भाई, पत्नी, बेटे, बहू सभी को जोड़ लिया था
- रिश्तेदारी में कुल पांच भाई : भरत, श्याम, अनिल, अशोक और नरेंद्र दवे
- नरेंद्र दवे : अभिनय श्री महिला सहकारी भंडार में इसकी पत्नी विजया उपाध्यक्ष।
- अशोक दवे : श्री मां बिजासन प्राथमिक भंडार में इसका बेटा अमित दवे विक्रेता।
- अनिल दवे : अभिनय श्री महिला सहकारी उपभंडार में इसकी पत्नी कांतादेवी अध्यक्ष।
- श्याम दवे : इसका बेटा धीतेश दवे छात्र सहकारिता उपभंडार में विक्रेता। साला धर्मेंद्र श्री मां बिजासन प्राथमिक सहकारिता उपभंडार में अध्यक्ष। भांजा राजेश पालीवाल अभिनय श्री महिला सहकारी उपभंडार में विक्रेता।
- भरत दवे : भाइयों को राशन दुकानों में लिंक किया। पत्नी भारती देवी की खाद्य फैक्टरी पर पहले ही छापा डल चुका और इसमें एफआईआर दर्ज हो चुकी।