Australian Open 2021: राफेल नडाल को महिला फैन ने दिखाई मिडिल फिंगर, हंस पड़ा टेनिस खिलाड़ी, देखें वीडियो– News18 Hindi

Australian Open 2021: राफेल नडाल को महिला फैन ने दिखाई मिडिल फिंगर, हंस पड़ा टेनिस खिलाड़ी, देखें वीडियो– News18 Hindi


नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलियन ओपन में दिग्गज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल और माइकल मोह के बीच खेले जा रहे मैच में दिलचस्प घटना घटी है. मैच के दौरान 20वां बार के ग्रैंडस्लैम विजेता नडाल को एक महिला फैन ने फिडिल फिंगर दिखाया. इस घटना को सुरक्षाकर्मियों ने महिला को स्टेडियम से बाहर कर दिया. नडाल ने पहला सेट आसानी से 6-1 से जीत लिया था. दूसरे सेट में एक समय नडाल 5-4 से आगे चल रहे थे, उनकी सर्विस के दौरान के एक महिला शोर मचाने लगी. इससे नडाल को अपना सर्विस रोकना पड़ा. जब शोर नहीं थमा तो नडाल दर्शकों की ओर देखने लगे और उनसे शांत रहने की अपील की. उसी दौरान एक महिला ने उन्हें मिडिल फिंगर दिखाया. नडाल भी इस घटना पर भौंचक्के रह गए. हालांकि नडाल हंसते हुए नजर आए.

1 घंटे 47 मिनट तक इस मैच में नडाल ने मोह को सीधे सेटों में 6-1, 6-4, 6-2 से हराया. मैच के बाद जब मोह ने नडाल से पूछा कि क्या वह इस महिला को जानते थे? नडाल ने हंसते हुए कहा कि मैं नहीं जानता और जानना भी नहीं चाहता. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. मैदान पर जब यह घटना घटने के बाद दर्शक नडाल का उत्साह बढ़ाते हुए नजर आए.





Source link