रॉयल एनफील्ड के सीईओ विनोद के. दासारी ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, “कमोडिटी की कीमतें बढ़ गई हैं. हमने पिछले कुछ महीनों में प्राइस हाइक समेत कई चीजों की भरपाई करने की कोशिश की है. हम संभवत: अप्रैल में फिर से कीमतें बढ़ाएंगे.” हालांकि, दासारी ने कहा कि यह बढ़ोतरी सिंगल डिजिट में की जाएगी.
मिड सेगमेंट मोटरसाइकिल मार्केट में नंबर-1 बनने की चाह
कंपनी के निर्यात की योजनाओं के बारे में बताते हुए आयशर के प्रबंध निदेशक सिद्धार्थ लाल ने कहा कि कंपनी का लक्ष्य ग्लोबल लेवल पर मिड सेगमेंट मोटरसाइकिल में नंबर बनना है. उन्होंने कहा, “हम दुनिया भर के सभी रिलेवेंट मार्केट में अपनी उपस्थिति दर्ज कराना चाहते हैं. हमारा उद्देश्य अगले दशक में मिड-साइज के बाइक सेगमेंट में नंबर पलेयर बनना है.’
वहीं, इलेक्ट्रिक व्हीकल को लेकर उन्होंने कहा कि कंपनी EV तकनीक पर काम कर रही है, लेकिन इस तरह के वाहनों को पेश करने के बारे में फिलहाल कोई योजना नहीं है. बता दें कि दिसंबर, 2020 को समाप्त तिमाही के दौरान, रॉयल एनफील्ड ने 1.99 लाख यूनिट बेची, जो अक्टूबर-दिसंबर 2019-20 में 1.89 लाख यूनिट से 5 प्रतिशत अधिक थी.
यह भी पढ़ें- Clubhouse: एलन मस्क ने इस ऐप से की ऑडियो चैट और 1500 से बढ़कर 2 करोड़ हो गए यूजर्स
आज कंपनी लाॅन्च करेगी हिमालयन बाइक
रॉयल एनफील्ड अपनी नई बाइक नेक्स्ट जेनरेशन रॉयल एनफील्ड हिमालयन (2021 Royal Enfield Himalayan) को लॉन्च कर रही है. ये बाइक 11 फरवरी 2021 यानी आज भारतीय बाजार (Indian Markets) में उतार दी जाएगी. रॉयल एनफील्ड इस बाइक को ट्रिपर नेविगेशन सिस्टम, न्यू कलर ऑप्शन और कुछ कॉस्मेटिक चेंजेज के साथ पेश करेगी. भले ही नई आरई (RE) हिमालयन ट्रिपर नेविगेशन सिस्टम के साथ आएगी, लेकिन एनालॉग इंस्ट्रूमेंट कंसोल का लेआउट और डिजाइन पहले जैसा ही रखा गया है.
यह भी पढ़ें- WhatsApp की छुट्टी! भारत में जल्द आ सकती है मेड इन इंडिया मैसेजिंग ऐप ‘Sandes’, जानें डिटेल
मौजूदा हिमालयन से महंगी हो सकती है नई बाइक
रॉयल एनफील्ड ने नई बाइक में कोई बड़ा मैकेनिकल बदलाव नहीं किया है. इसका मतलब है कि 2021 हिमालयन में 411 सीसी सिंगल-सिलेंडर इंजन होगा, जो 6500 आरपीएम पर 24 बीएचपी का पावर आउटपुट देगा. ये 4,000-4,400 आरपीएम के बीच 32 Nm का पीक टॉर्क देता है. सस्पेंशन सेटअप को आउटगोइंग मॉडल से भी आगे ले जाया जाएगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक नई रॉयल एनफील्ड हिमालयन मौजूदा मॉडल से करीब 7,000 रुपये महंगी हो सकती है. मौजूदा रॉयल एनफील्ड हिमालयन की कीमत 1.92 लाख-1.96 लाख (एक्स-शोरूम दिल्ली) रुपये के बीच है.