नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच चेन्नई में समाप्त हुए पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने 227 रनों से शानदार जीत दर्ज की. यह मैच इंग्लैंड के कप्तान जो रूट (Joe Root) के लिए बहुत खास था क्योंकि उन्होंने इस मैच में शानदार दोहरा शतक ठोका. इस मैच के बाद क्रिकेट के कई दिग्गज रूट को दुनिया का सबसे बेहतरीन बल्लेबाज मानने लगे. हालांकि भारत के दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने इस बात से अपनी सहमति नहीं जताई है.
रूट बेस्ट बल्लेबाज नहीं
सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) का मानना है कि रूट (Joe Root) दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज नहीं है और दुनिया में कई ऐसे बल्लेबाज हैं जो रूट से बेहतर हैं. गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत करते हुए कहा, ‘वह काफी अच्छे हैं, लेकिन मुझे नहीं लगता कि वह विश्व में बेस्ट बल्लेबाज हैं. इसके लिए चार खिलाड़ी हैं और वह भी इन चार की लिस्ट में शामिल हैं. लेकिन, मुझे लगता है कि उनका लेवल बाकी तीन के मुकाबले थोड़ा सा कम है.’
चेन्नई टेस्ट के किए की तारीफ
गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने जो रूट (Joe Root) के चेन्नई टेस्ट में किए गए प्रदर्शन के लिए तारीफ की है. उन्होंने कहा, ‘जो रूट के दोहरे शतक में सबसे अच्छी बात यह थी कि वे शुरू से ही कॉन्फिडेंट थे और वे काफी पॉजिटिव दिखे. वे हर तरह की गेंदों के लिए तैयार थे और रूम बनाकर अच्छे शॉट्स खेल रहे थे.’
2021 में शानदार फार्म में है रूट
साल 2021 अब तक जो रूट (Joe Root) के लिए काफी खास रहा है. अब तक रूट ने इस साल में रूट (Joe Root) ने चार पारियों में बल्लेबाजी की है, जिसमें उन्होंने 2 दोहरे शतक और एक शानदार शतक जड़ा है. भारत के खिलाफ पिछले टेस्ट में रूट ने 258 और 40 रन की पारियां खेली.