उज्जैन के निजी होटल में बीजेपी के विधायकों का प्रशिक्षण वर्ग शुरू होगा. इसमें सभी बड़े नेता, विधायकों को पार्टी लाइन का पाठ पढ़ाने आएंगे. चुनाव में विधायकों को जनता तक पहुंचने, चुनाव में काम करने का तरीका, समाज में भूमिका और पार्टी के दिशा निर्देशों का पालन करने के साथ अन्य प्रशिक्षण दिया जाएगा.
महा प्रशिक्षण
भारतीय जनता पार्टी के कैडर बेस मास शिविर की तैयारी पूरी हो चुकी है.केंद्रीय दल के नेतृत्व में होने वाले इस आयोजन में बड़ी हस्तियां शामिल होंगी.इनमें सीएम शिवराज सहित केंद्र के बड़े नाम शामिल हैं जो प्रदेश के तमाम विद्यायकों पार्टी की नीतियों और पार्टी की विचारधारा का ज्ञान देंगे.
महाकाल के दर्शन करेंगे नेता
शहर के एक निजी होटल में इसका आयोजन किया जाना है.इसमें मालवा की कलाकृतियों को भी दर्शाया जा रहा है.कार्यक्रम के बाद सांस्कृतिक कार्यकम होगा. दो दिन के शिविर के दौरान विद्यायक मंत्री महाकालेश्वर के दर्शन करने भी जाएंगे. ये सारी व्यवस्थाएं मंत्री मोहन यादव की देख रेख में की जा रही हैं. पिछले दिनों पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ने होटल में व्यवस्था का निरीक्षण किया था. उसके बाद कल बुधवार को मंत्री यादव के मार्जदर्शन में बैठक की गयी. वो आज फिर तैयारी का जायज़ा लेने होटल पहुंचे.
https://www.youtube.com/watch?v=4MOq7JvT8OI
मालवा की संस्कृति की झलक
जिस होटल में ये प्रशिक्षण शिविर और नेता ठहरेंगे उसे मालवा की लोक कला कृतियों से सजाया गया है.शाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम रखे गए हैं.मीडिया को इससे दूर रखने के निर्देश हैं. मंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया था कि कोई भी नेता निजी पोस्टर नहीं लगाए. यादव ने कहा इस शिविर में बड़े नेता शामिल होंगे, जो भाजपा की अगली दिशा तय करेंगे.