Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रतलामएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
- विभाग ने सर्वे रिपोर्ट तैयार कर वरिष्ठों को भेजेंगे
नामली क्षेत्र में 5 कॉलोनियां अवैध रूप से काटी जा रही हैं। अवैध कॉलोनियां काटने वाले कॉलोनाइजरों पर प्रशासन कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। बुधवार को क्षेत्र में हुए हादसे के बाद प्रशासन जागा और गुरुवार को निगम परिषद व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंच कर सर्वे किया। सर्वे रिपोर्ट तैयार होकर वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी जाएगी इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। गुरुवार को नगर परिषद व राजस्व विभाग की टीम के अधिकारी व कर्मचारी उस स्थान पर पहुंचे जहां बुधवार को हादसा हुआ। वहां सर्वे करने का बाद संयुक्त रूप से रिपोर्ट तैयार की गई है। सर्वे में यह बात सामने आई है कि उक्त जमीन 6 लोगों के नाम है। साथ ही जमीन से निकल रहे नाले पर भी कॉलोनाइजरों ने अतिक्रमण कर लिया है। यह रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी जाएगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई कर जिनके नाम भूमि है उन्हें नोटिस जारी किए जाएंगे।
ऐसे हुआ था हादसा
नामली के फोरलेन पर बन रही अवैध कॉलोनी में गिट्टी खाली करते समय डंपर का डाला हाई टेंशन लाइन से टकराने से डंपर ड्राइवर वीरेंद्र सिंह को करंट लग गया व उसकी मौत हो गई थी। यह हादसा बुधवार सुबह हुआ। हादसे के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। वहीं नगर परिषद और प्रशासनिक अधिकारी भी घटनास्थल के साथ ही नगर में कट रही अन्य कॉलोनियों की जांच में जुट गए हैं।
जांच सौंपी जाएगी – ^गुरुवार को नगर परिषद व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने सर्वे किया है। रिपोर्ट तैयार की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि जहां घटना हुई वह जमीन 6 लोगों को नाम पर है। जांच रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी जाएगी।
मुकेश सोनी, तहसीलदार