Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रतलामएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
निजीकरण के विरोध में बिजली कंपनी के कर्मचारी एकजुट हो गए हैं और विरोध शुरू कर दिया है। संयुक्त मोर्चा रतलाम वृत्त के अरविंद सोनी, एमके जैन, राज प्रताप सिंह, मोहनलाल जादव, संजय कुमार वोहरा, राजेश जोशी, महेश पांडे ने उपस्थित कर्मचारियों को जानकारी दी। 15 फरवरी को इंदौर व 5 मार्च को वृत्त स्तर, रतलाम पर होने वाली आमसभा तथा सीएम को प्रशासन के माध्यम से निजीकरण के विरोध में दिए जाने वाले ज्ञापन के लिए सफल बनाने का आह्वान किया।
आलोट, जावरा तथा विभिन्न वितरण केंद्रों की सभा में भारी संख्या में कोर कमेटी तथा पदाधिकारी, अधिकारी, संविदा कर्मचारी, आउट सोर्सिंग कर्मचारी, पेंशनर एवं सभी संगठनों के पदाधिकारी मौजूद थे।