देश के आम बजट में आम जनता: आम बजट में जनता पर किसी तरह का अतिरिक्त कर नहीं लगाया : रावत

देश के आम बजट में आम जनता: आम बजट में जनता पर किसी तरह का अतिरिक्त कर नहीं लगाया : रावत


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

रतलाम3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

देश के आम बजट में आम जनता पर कोई अतिरिक्त कर नहीं लगाया गया है। कोरोना में देश ने संघर्ष का दौर देखा है, इस दौरान भारत ने अनेक चुनौतियों का भी सफलतापूर्वक सामना किया है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री रणवीरसिंह रावत ने रांगोली सभागृह में कही। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट चुनौतियों को अवसर में बदलने का माध्यम बनेगा। पहली बार पेपरलेस बजट प्रस्तुत हुआ है।

पेट्रोल एवं डीजल पर कृषि सेस का बजट में प्रस्ताव जरूर किया है, लेकिन इसका आम आदमी पर असर नहीं होगा। क्योंकि यह सिर्फ कंपनियों पर लगाया गया है। दिसंबर 2023 तक देश की सभी ब्राॅडगेज रेल लाइनों का विद्युतीकरण करने के लिए बजट में बड़ी राशि का प्रस्ताव किया है। सोने-चांदी से कस्टम ड्यूटी घटाने का प्रावधान किया है। इससे सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट आएगी। शहर विधायक चेतन्य काश्यप, रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह लुनेरा, भाजपा जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, नीलेश गांधी, आदित्य डागा, अरुण राव मौजूद थे।



Source link