Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
बीनाएक मिनट पहले
- कॉपी लिंक
एक साल की बेटी को नीचे पटक कर पैरों से रौंदती मां जयंती बाई।
- बीना की नई बस्ती पुलिस चौकी के बम्हौरी केला गांव की घटना
- शुक्रवार को बीना टीआई ने गांव पहुंचकर मां को दी समझाइश
पति से विवाद हुआ तो पत्नी ने एक निर्दयी मां का रूप धारण कर लिया और पति से हुए झगड़े का गुस्सा अपनी दोनों मासूम बेटियों पर निकाला। मां ने अपनी एक साल की बेटी को नीचे पटककर उसे पैरों से रौंदा तो वहीं दूसरी बेटी को बॉटल से दूध पीते वक्त मुंह में लात मारी। पति ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और फिर थाने में जाकर पत्नी के खिलाफ शिकायत कर दी। घटना बीना की नई बस्ती पुलिस चौकी क्षेत्र में आने वाले गांव बम्हौरी केला की बताई जा रही है। वायरल वीडियो व पति की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए शुक्रवार दोपहर पुलिस गांव पहुंची और महिला को समझाइश देकर जांच शुरू की।

चार साल की बेटी के मुंह में लात मारती मां जयंती बाई।
बड़े पिता व भाई की जमानत को लेकर चल रही अनबन
बीना टीआई कमल निगवाल ने बताया कि बम्हौरी केला गांव में रहने वाले मोहन कुशवाहा और उसकी पत्नी जयंती बाई के बीच अनबन होती रहती है। मोहन के बड़े पिताजी और भाई 302 के एक मामले में खुरई जेल में बंद हैं। मोहन उनकी जमानत याचिका न्यायालय में लगाना चाहते हैं। जिसका पत्नी विरोध करती है। मोहन इसके पहले भी एक-दो बार जमानत याचिका लगा चुका है, लेकिन वह रद्द हो चुकी है। पत्नी जयंती बाई का कहना है कि पति मोहन घर-परिवार और बच्चों पर ध्यान नहीं देता है। इससे पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता है।
रोती-बिलखती रहीं दोनों मासूम बेटियां
एक-दो दिन पहले भी इनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। पत्नी ने पति का गुस्सा दोनों मासूम बेटियों पर निकाला। मां जयंती बाई ने अपनी एक वर्ष की बेटी को पहले जमीन पर लेटाया और फिर उसके मुंह पर पैर रखकर दबा दिया। इसके बाद पास में ही बॉटल से दूध पी रही 4 साल की बेटी को बुलाया और उसके मुंह में दो-तीन बार लात मार दी। इन यातनाओं से दोनों मासूम बेटियां चीखती, चिल्लाती रहीं, लेकिन निर्दयी मां का दिल नहीं पसीजा। पति ने दूसरे कमरे से पत्नी जयंती बाई की इस पूरी हरकत का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
इस मामले को लेकर एडिशनल एसपी बीना विक्रम सिंह का कहना है कि पति ने ही पत्नी के खिलाफ थाने में शिकायत की थी। पति को डर था कि पत्नी गुस्से में बेटियों को ज्यादा मार न दें। उसने ही वीडियो बनाकर वायरल किया। इसके बाद पति-पत्नी दोनों को समझाइश दी गई और लिखित में लिया गया कि वे अब आपस में लड़ाई-झगड़ा व बच्चों के साथ इस तरह मारपीट नहीं करेंगे। परिवार वालों ने भी लिखित में दिया है कि वे अब इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं। इसके बाद दोनों पक्षों को समझाइश देकर छोड़ दिया है।