- Hindi News
- Local
- Mp
- Jabalpur
- 2 Accused Of Illegally Filling LPG Gas In Vehicles From Domestic Cylinders Arrested, 13 Cylinders Seized
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुर25 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
3 भरे हुए सिलेंडर, 2 आधे भरे सिलेंडर, 5 खाली सिलेंडर, 3 इलेक्ट्रॉनिक कांटा जब्त
- 3 इलेक्ट्रॉनिक कांटा और 3 इलेक्ट्रॉनिक मोटर जब्त
थाना प्रभारी ओमती SPS बघेल ने बताया कि शुक्रवार को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली की एक व्यक्ति नागरथ चौक में गुरुकृपा ऑटो मोबाइल के बाजू से अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडर से LPG गैस ऑटो में डालकर अवैध लाभ अर्जित कर रहा है। मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश दी, जहां एक व्यक्ति इलेक्ट्रॉनिक कांटे में सिलेंडर उल्टा कर ऑटो में गैस भरते दिखा, जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम टिंकू सोनकर उम्र 29 वर्ष निवासी घमापुर चौक खटीक मोहल्ला बेलबाग बताया, टिंकू सोनकर द्वारा ज्वलनशील पदार्थ एलपीजी गैस के सम्बंध उपेक्षापूर्ण कार्य करते हुए घरेलू LPG सिलेंडर का अन्य प्रयोजन के उपयोग करते हुए बिना कनेक्शन लिए सिलेंडर को वजन मशीन में उल्टा करके अमानक पाइप के माध्यम से ऑटो में गैस भरना पाया जाने पर मौके से 3 भरे हुए सिलेंडर, 2 आधे भरे सिलेंडर, 5 खाली सिलेंडर, 2 इलेक्ट्रॉनिक मोटर, 2 इलेक्ट्रॉनिक कांटा जब्त करते हुए टिंकू सोनकर के खिलाफ कार्रवाई की गई।
इसी प्रकार मुखबिर से सूचना मिली की कार्तिक होटल के पीछे रिपटा में एक व्यक्ति टपरे से घेरलू उपयोग की LPG गैस सिलेंडर का अनाधिकृत भंडारण करके ऑटो LPG गैस रिफिल कर रहा है। सूचना पर योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी गयी, एक व्यक्ति ऑटो में गैस भरता हुआ दिखा, जो पुलिस को देखकर भागने लगा लेकिन घेराबंदी कर भाग रहे व्यक्ति को पकड़ लिया। जिससे पूछताछ करने पर अपना नाम छोटे साहब पिता मोह. सिद्दीक उम्र 30 वर्ष निवासी नया मोहल्ला बताया। आरोपी के कब्जे से 2 भरे हुए LPG गैस के सिलेंडर, 1 आधा भरा सिलेंडर, 1 इलेक्ट्रॉनिक मोटर, 1 इलेक्ट्रॉनिक कांटा जब्त करते हुए छोटे साहब के खिलाफ धारा 285 ताहि एवं 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत कार्रवाई की गई।