Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रतलाम21 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
फरवरी का महीना कोरोना के लिहाज से हमारे लिए अच्छा साबित हो रहा है। गुरुवार को 9 दिन में ही तीसरा मौका ऐसा आया जब कोरोना पॉजिटिव की संख्या 0 ही रही। इधर, मेडिकल कॉलेज में भी खाली होने लगा है। गुरुवार को सिर्फ 9 पॉजिटिव का ही इलाज चल रहा था।
जिले में अब कोरोना पॉजिटिव की संख्या तेजी से घट रही है। गुरुवार को एक भी नया संक्रमित नहीं मिला। इससे पहले 3 फरवरी और 5 फरवरी को भी पॉजिटिव का आंकड़ा 0 ही रहा था। इस महीने पॉजिटिव मिलने की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा है, 11 दिन में सिर्फ 37 संक्रमित ही सामने आए हैं। इससे कोरोना मरीजों की तादाद में कमी का पता चलता है।
जिले में फरवरी में 10 से भी कम पॉजिटिव मिले :- रोज 10 से कम ही मरीज मिल रहे हैं। जबकि, नवंबर महीने तक इतने पॉजिटिव एक दिन में ही सामने आ रहे थे। गुरुवार को कुल पॉजिटिव की संख्या 4381 रही। एक्टिव केस अब सिर्फ 41 ही बचे हैं।
मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में 16 मरीज
इधर, नवंबर महीने तक मेडिकल कॉलेज में 200 मरीज तक इलाज ले रहे थे, लेकिन, अब कॉलेज का माहौल सूना-सूना हो गया है। गुरुवार को आइसोलेशन वार्ड में सिर्फ 6 मरीज भर्ती थे, इसमें भी पॉजिटिव 3, निगेटिव 2 और सस्पेक्टेड 1 था। आईसीयू में 16 मरीजों का ही इलाज चल रहा है, जिसमें 6 पॉजिटिव, 5 निगेटिव और 5 सस्पेक्टेड हैं। कॉलेज में कुल 22 मरीजों का इलाज हो रहा है, इनमें से पॉजिटिव 9 ही हैं।
नए साल में मिले 292 पॉजिटिव, – जिले में नए पॉजिटिव मिलने की रफ्तार पर ब्रेक लगा है। 1 जनवरी से अब तक सिर्फ 292 पॉजिटिव ही मिले हैं। ये संख्या बहुत कम है, जबकि नवंबर के महीने में 1017 संक्रमित सामने आए थे। एक महीने में 214 पॉजिटिव जुलाई माह में सामने आ चुके हैं।
गंभीर मरीजों पर विशेष फोकस- ^मरीज कम होने का पहला कारण है कि पॉजिटिव कम सामने आ रहे हैं, दूसरा ये कि ज्यादातर लोग होम आइसोलेशन में हैं। गंभीर मरीजों पर हमारा विशेष फोकस है। किसी भी मरीज की मौत ना हो, ये हमारी प्राथमिकता है। – डॉ. जितेंद्र गुप्ता, अधीक्षक, मेडिकल कॉलेज