भाजपा की प्रेस वार्ता: केन-बेतवा लिंक परियोजना को 35 हजार करोड़: लारिया

भाजपा की प्रेस वार्ता: केन-बेतवा लिंक परियोजना को 35 हजार करोड़: लारिया


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सागर7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

संपूर्ण मध्यप्रदेश में केंद्रीय बजट को लेकर भाजपा की प्रेस वार्ता हो रही हैं। इसी क्रम में विधायक प्रदीप लारिया ने प्रेस वार्ता में कहा कि कोरोना के संक्रमण काल में ऐतिहासिक, व्यावहारिक और विकासोन्मुखी बजट पेश करने के लिए मैं माननीय प्रधानमंत्री और वित्तमंत्री निर्मला सीतारमन को धन्यवाद देता हूं।

पानी के संकट से जूझने वाले बुंदेलखंड में केन-बेतवा लिंक परियोजना की मांग पूर्ण की गई। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री एवं जल संसाधन मंत्री को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने इस परियोजना के लिए 35 हजार 111 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। जो बुंदेलखंड कभी पानी के लिए परेशान रहता था, वहां केन-बेतवा के लिंक हो जाने पर अब पानी ही पानी होगा। अधोसंरचना में सुधार होगा और प्रदेश के विकास की रफ्तार और तेज होगी।

विकास और बेहतरी के प्रयासों के बीच भी सरकार उन लोगों की बराबर चिंता कर रही है, जिन्हें मदद की जरूरत है। 75 वर्ष के हो चुके बुजुर्गों को आयकर रिटर्न भरने से छूट दी है तो होम लोन पर ब्याज में 1.5 लाख रुपये की एक्स्ट्रा छूट को एक साल और बढ़ा दिया है।



Source link