महाकाल के दर पर सिंधिया: इंदौर में पिता की प्रतिमा को जैन मंदिर के सामने शिफ्ट करना है या नहीं, यह खुद देखा, बाबा के दर्शन के बाद बोले – मंदिर में सफाई की बहुत जरूरत

महाकाल के दर पर सिंधिया: इंदौर में पिता की प्रतिमा को जैन मंदिर के सामने शिफ्ट करना है या नहीं, यह खुद देखा, बाबा के दर्शन के बाद बोले – मंदिर में सफाई की बहुत जरूरत


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Jyotiraditya Scindia In Indore Today; Former Union Minister Madhavrao Scindia Statue Shift To Bengali Square

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पूर्व केन्द्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया की बंगाली चौराहे स्थित प्रतिमा को शिफ्ट किया जाना है, नई जगह को देखने पहुंचे सिंधिया।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया की बंगाली चौराहा स्थित प्रतिमा को गोयलनगर जैन मंदिर के सामने शिफ्ट करना है या नहीं, यह देखने शुक्रवार सुबह खुद ज्योतिरादित्य सिंधिया पहुंचे। नए स्थान काे देखने के बाद उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रतिमा विस्थापन से बंगाली चौराहे पर नवनिर्माण फ्लायओवर ब्रिज पर आमजन को आने-जाने में किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना ना करना पड़े, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। इसे लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता, कलेक्टर, कमिश्नर एवं अन्य अधिकारियों के साथ भी उन्हाेंने चर्चा की और सीधे भाजपा के सम्मेलन में शामिल हाेने उज्जैन रवाना हाे गए।

इंदौर से उज्जैन पहुंचे सिंधिया ने बाबा महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि उज्जैन तो बाबा महाकाल का स्थान है कि हमारा घर भी है। इस मंदिर के साथ सिंधिया परिवार की पुश्तैनी भावना जुड़ी हुई है। इस मंदिर को हम एक भव्य रूप धारण करवाना चाहते हैं। इसी के तहत 15वें वृत्त आयोग से निवेदन किया था कि बाबा महाकाल की जो पुरानी निखार है उसे वापस लाने के लिए हमें कोशिश करनी चाहिए। मैंने इसके लिए 75 कराेड़ रुपए की मांग की थी, जिसकी मंजूरी मिल गई है। हमारे मंदिर में प्राचीनता ज्यादा होना चाहिए। गर्भगृह में मेरे पूर्वजों द्वारा जो चांदी लगवाई गई थी, उसकी सफाई की जरूरत है। यहां जो पुराने काले पत्थर लगे हैं उसमें निखार आना चाहिए। इन सभी को उस योजना में सम्मिल किया जाएगा।

भाजपा का यह प्रशिक्षण शिविर विधायकों का है। मप्र में लगातार हो रहे तबादलों को लेकर कहा कि यह मुख्यमंत्री का अधिकार क्षेत्र और जिम्मेदारी है। प्रशासन को दुरस्त रखना मुख्यमंत्री का दायित्व है। किसानों को लेकर कहा कि मैंने अपनी सोच संसद पटल पर रखी है। यह किसान सुधार बिल किसानों के पक्ष में है। किसानों को अब आर्थिक आजादी मिली है। किसान को अब यह हक मिल पाया है कि वह अपनी उपज कहीं भी बेच सकता है।



Source link