2021 Jawa 42 बाइक लॉन्च हुई, इसके फीचर्स और कीमत देखकर आप भी खरीदेंगे नई जावा– News18 Hindi

2021 Jawa 42 बाइक लॉन्च हुई, इसके फीचर्स और कीमत देखकर आप भी खरीदेंगे नई जावा– News18 Hindi


नई दिल्ली. Jawa ने नई 2021 Jawa 42 बाइक लॉन्च की. इस बाइक की दिल्ली एक्स शोरूम कीमत 1.85 लाख रुपये है. आपको बता दें इससे पहले जावा ने इस बाइक को 2018 में लॉन्च किया था. जिसे जावा ने अपडेट फीचर्स और कलर के साथ एक बार फिर देश में लॉन्च किया है. Jawa मोटर्स के अनुसार ये बाइक पूरे देश में डिलरशिप पर पहुंचा दी गई है. आइए जानते है 2021 Jawa 42 बाइक के अपडेट फीचर्स…

2021 Jawa 42 के फीचर्स – Jawa इंडिया के CEO आशीष सिंह जोशी ने बताया कि नई जावा बाइक BS6 मानक के अनुरूप है. इस बाइक में पहले की अपेक्षा ज्यादा आकर्षक सीट दी है. वहीं 2021 Jawa 42 बाइक के लुक्स की बात करें तो इस बाइक में आपको फ्लाई-स्क्रीन और हेडलैम्प ग्रिल के रूप में strip क्लासिक स्पोर्ट्स ‘स्ट्राइप्स, अलॉय व्हील्स, ट्यूबलेस टायर्स और ट्रिप मीटर जैसे खास बदलाव दिखाई देंगे.

यह भी पढ़ें: 5 लाख की कीमत में आती हैं मारुति, रेनॉ, हुंडई और Datsun की ये कारें, जानें फीचर्स

2021 Jawa 42 का इंजन – नई जावा बाइक में 293cc का लिक्विड कूल्ड फ्यूल इंजेक्टेड इंजन दिया गया है. जो 27.33ps की पावर और 27.02Nm का टॉर्क जनरेट करता है. जावा मोटर्स के अनुसार इस बाइक में क्रॉस पोर्ट तकनीक का इस्तेमाल किया गया है. 

यह भी पढ़ें: गाड़ियों पर HSRP और कलर कोडेड स्टिकर हुआ अनिवार्य, जुर्माने से बचना है तो जल्दी करें अप्लाई, यहां देखें प्रोसेस

2021 Jawa 42 बाइक के कलर- जावा मोटर्स ने इस बाइक को 3 नए कलर में लॉन्च किया है. इसके अलावा राइडर इस बाइक के साथ एक्स्ट्रा एसेसरीज का भी चुनाव कर सकते हैं.





Source link