Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
8 मिनट पहले
मनचले ने छात्रा को थप्पड़ जड़े
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में छेड़खानी के विरोध पर मनचले ने छात्रा की पिटाई की। आरोपी ने छात्रा को थप्पड़ जड़े और फिर लात मारते हुए भाग निकला। मामला हजीरा इलाके की है। छात्रा कोचिंग से घर लौट रही थी। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर जांच की तो आरोपी संजय नगर निवासी संजू जाटव गदाईपुरा में पत्ते खेलता मिला। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
सनकी आशिक ने डांसर को गोली मारी
मुजफ्फरपुर (बिहार) के सेंट्रल पार्क होटल में सनकी आशिक ने डांसर की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। मनीष वारदात के 15 दिन पहले ही प्रेमिका डांसर के मर्डर की प्लानिंग कर चुका था। इसके लिए उसने एक अपराधी से पिस्टल भी खरीदी थी। होटल का CCTV फुटेज सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि डांसर रूम से बिलखते हुए निकली। पीछे से आया मनीष उसे बाल पकड़ते हुए खींचकर ले गया। अगले दिन दोनों के शव मिले।
2 साल से संत बनकर रह रहा था हत्या का दोषी
बरवाला (हरियाणा) के पूर्व विधायक रेलूराम पुनिया और उनके परिवार के आठ लोगों का कातिल संजीव कुमार दो साल से अमरेली (गुजरात) जिले के राजुला गांव के छतलिया आश्रम में साधू बनकर रह रहा था। वह ओम आनंदगिरि बनकर रह रहा था। स्थानीय अदालत ने उसे फांसी की सजा सुनाई थी, जिसे बाद में आजीवन कैद में बदल दिया गया था। जून 2018 में संजीव पैरोल पर जेल से बाहर आया और फरार हो गया। अंबाला स्पेशल टास्क फोर्स और मेरठ पुलिस ने उसे मेरठ हाईवे से धर दबोचा।
रिटायर्ड अफसर के घर डकैती में दोस्त की हत्या
बिहार के दरभंगा में डकैतों ने रिटायर्ड टीचर की हत्या कर दी। 5 डकैतों के गिरोह ने जिला उद्यान पदाधिकारी के पद से रिटायर्ड गणपति झा के यहां बुधवार देर रात वारदात की। हमले में गणपति झा घायल हो गए, जबकि उनके दोस्त मुनि चौपाल की मौत हो गई। डकैत घर से 50 हजार रुपए और 3 चेकबुक भी लूट ले गए। घटना घनश्यामपुर थानाक्षेत्र के रसियार गांव की है। स्थानीय लोगों के अनुसार रिटायर होने के बाद गणपति झा गांव आ गए थे। 3 साल पहले पत्नी का निधन हो चुका है। दोनों बेटे दरभंगा से बाहर रहते हैं।
लुटेरों से भिड़े पेट्रोल पंप के कर्मचारी
दौसा (राजस्थान) में पेट्रोल पंप पर तीन बदमाशों ने लूट की कोशिश की। लालसोट में कल्लावास मोड़ के पास स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के ऑफिस में तीन बदमाश घुस गए। तीनों हथियार लिए हुए थे। वे कैश लूटने लगे, तभी वहां मौजूद दो कर्मचारी हिम्मत दिखाते हुए बदमाशों से भिड़ गए। बदमाशों को भागना पड़ा।
नक्सल की बड़ी साजिश नाकाम
झारखंड के चाईबासा जिले में नक्सली बड़ी वारदात की फिराक में थे। उनकी इस साजिश को चाईबासा पुलिस और CRPF ने नाकाम किया। दरअसल, गोईलकेरा-चाईबासा मेन रोड के गितिलिपी चौक से 400 मीटर पहले दो पुलिया के बीच पक्की सड़क के नीचे नक्सलियों ने 40 KG के दो IED बम लगा रखे थे। दोनों बमों को डिफ्यूज कर दिया गया।