IND vs ENG: ऋषभ पंत ने डगमगा दिया था जैक लीच का विश्वास, फिर क्रिकेट खेलने का यकीन नहीं था– News18 Hindi

IND vs ENG: ऋषभ पंत ने डगमगा दिया था जैक लीच का विश्वास, फिर क्रिकेट खेलने का यकीन नहीं था– News18 Hindi


चेन्नई. भारतीय बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने पहले टेस्ट क्रिकेट मैच की पहली पारी में जैक लीच (Jack Leach) के जमकर धुनाई की थी, जिसके बाद इंग्लैंड के इस स्पिनर का विश्वास इस कदर डगमगा गया था कि उन्हें यकीन नहीं था कि वह फिर से क्रिकेट खेलना चाहेंगे. पहली बार भारत के दौरे पर आए बाएं हाथ के स्पिनर की पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन ऋषभ पंत ने जमकर धुनाई की, लेकिन उन्होंने अगले दो दिन अच्छी वापसी की. जैक लीच ने छह विकेट लेकर इंग्लैंड की 227 रन से जीत में अहम भूमिका निभाई.

जैक लीच ने स्काई स्पोर्ट्स में लिखा है, ”यह मेरा भारत का पहला दौरा है और शुरुआत बेहद कड़ी रही. पहले टेस्ट मैच (India vs England) में जीत के दौरान कई तरह की भावनाओं से गुजरा और मुझे लगता है कि यही वजह है कि हम क्रिकेट को इतना पसंद करते हैं.” उन्होंने कहा, ”तीसरे दिन आठ ओवर में 77 रन गंवाने के बाद मुझे यकीन नहीं था कि मैं फिर से क्रिकेट खेलना चाहूंगा इसलिए मुझे वास्तव में गर्व है कि मैंने वापसी की और टीम की जीत में योगदान दिया.”

IND vs ENG: अक्षर पटेल ने विराट कोहली को नेट्स में की गेंदबाजी, फैन्स बोले- कुलदीप यादव फिर से नहीं

लीच ने कहा, ”कौन सोच सकता है कि खेल आपको इतना कड़ा अहसास देगा जबकि हमने मैच 227 रन से जीता.” उनके विकेटों में भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का विकेट भी शामिल था, जो एक शानदार गेंद थी जिसका बल्लेबाज के पास कोई जवाब नहीं था.

जैक लीच ने कहा, ”चौथे दिन के आखिर में मैंने जिस गेंद पर रोहित शर्मा को आउट किया था. उनको मैं आगामी मैचों में भी ध्यान में रखूंगा. मुझे उन जैसे बल्लेबाज को शानदार गेंद पर आउट करके अच्छा लगा.” उन्होंने कहा कि इंग्लैंड को अगले तीन मैचों में विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर की कमी खलेगी, जो इंग्लैंड की रोटेशन नीति के कारण स्वदेश लौट गए हैं.

IND vs ENG: 2 किमी की फिटनेस टेस्ट में फेल हुए 6 भारतीय क्रिकेटर, वनडे सीरीज में भी मौका मिलने पर सस्पेंस

जैक लीच ने कहा, ”निश्चित तौर पर आगामी सप्ताहों में हमें जोस बटलर की कमी खलेगी जो कि विश्राम के लिए स्वदेश लौट गए हैं.” भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 13 फरवरी (शनिवार) से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा.





Source link