Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
उज्जैन3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
आंदाेलन के नाम पर किसानों को बहलाया जा रहा है। यह पूरा काम विपक्ष का है। वे उनके मंच तक जा रहे हैं। हरियाणा विधानसभा की याचिका समिति के सभापति घनश्याम अरोरा ने यह बात कही। वे शुक्रवार को एक दल के साथ महाकाल दर्शन के लिए आए थे।
उन्होंने कहा हरियाणा में किसी भी आम व्यक्ति को समस्या होने पर विधानसभा में याचिका लगाने का अधिकार है। दल में हरियाणा विधानसभा की याचिका समिति के सभापति घनश्यामदास अरोरा, सदस्य गीता भुक्कल, शकुंतला खटक, राम निवास, बलराज कुंदु और विधानसभा के अफसर शामिल थे। महाकाल प्रवचन हॉल में श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सदस्यों का सम्मान किया। हरियाणा विधानसभा की याचिका समिति के अध्ययन दल के सदस्यों ने गुरुवार को मप्र विधानसभा पहुंचकर सामयिक अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) रामेश्वर शर्मा और विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह से मुलाकात की। प्रोटेम स्पीकर शर्मा ने हरियाणा विधानसभा की याचिका समिति के सभापति व सदस्यों का स्वागत किया। प्रमुख सचिव एपी सिंह ने याचिका समिति के सदस्यों को विधानसभा भवन का भ्रमण कराया। समिति एवं विधानसभा की कार्यप्रणाली की जानकारी दी।