उज्जैन में भाजपा विधायकों के प्रशिक्षण वर्ग का हुआ समापन: सत्ता-संगठन में समन्वय, कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम पायदान तक पहुंचाने के संकल्प के साथ विधायक अपने क्षेत्र को हुए रवाना

उज्जैन में भाजपा विधायकों के प्रशिक्षण वर्ग का हुआ समापन: सत्ता-संगठन में समन्वय, कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम पायदान तक पहुंचाने के संकल्प के साथ विधायक अपने क्षेत्र को हुए रवाना


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ujjain
  • The MLA Left For His Constituency With A Resolve To Coordinate The Power organization, To Take The Welfare Schemes To The Last Rung.

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

उज्जैन2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

भाजपा विधायकों के प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र को संबोधित करते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

  • कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए विधायकों के लिए प्रशिक्षण वर्ग नया अनुभव

मध्यप्रदेश का भाजपा संगठन देश का रोड मॉडल बने, कार्यकर्ताओं के मन के भाव को जानें और उन्हें आत्मसात करें, गरीबों की कल्याणकारी योजनाओं को सुदूर गांव के अंतिम पायदान तक पहुंचाएं। राष्ट्र विरोधी ताकतों को पहचानें, सत्ता और संगठन के बीच समन्वय बनाए रखने में सहयोग करें। विपक्षी दलों के झूठ को बेनकाब करें। इसी संकल्प के साथ मध्यप्रदेश भाजपा के विधायकों का दो दिन का प्रशिक्षण वर्ग मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के संबोधन के साथ समाप्त हो गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह कार्यक्रम से निकलने के बाद विधायक व पूर्व मंत्री पारसचंद जैन के घर गए। जैन की माता का कुछ दिन पहले ही निधन हुआ है। वहां उन्होंने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। शोक संवेदना जताने के बाद मुख्यमंत्री का काफिला सीधे दताना-मताना हवाई पट्‌टी पहुंचा। वहां से मुख्यमंत्री इंदौर गए। इंदौर से उनका दिल्ली जाने का कार्यक्रम था।

विधायक पारस जैन की माता के निधन पर शोक जताने पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह व केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर

विधायक पारस जैन की माता के निधन पर शोक जताने पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह व केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर

पढ़िए, कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए विधायकों ने इस प्रशिक्षण वर्ग को लेकर क्या कहा

पुराने भाजपाई विधायकों ने प्रशिक्षण वर्ग को जहां रूटीन कार्यक्रम बताया वहीं कांग्रेस छोड़ भाजपा में आने वाले विधायकों ने कहा कि दामन थामने में हमने बहुत देर कर दी। काश! हम पहले आ जाते। कांग्रेस छोड़ भाजपा से विधायक बने और शिवराज सरकार के परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि हमने कांग्रेस के बहुत से शिविर ATTEND किए हैं।

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत

शिविर के नाम पर वहां औपचारिकताएं होती थीं। भाषण होते थे, कार्यक्रम में अनुशासन नाम की चीज कभी नहीं देखी। कांग्रेस में भाषण के बाद मंच तोड़ प्रतियोगिता होती है। नेताओं को माला पहनाने और झूमाझटकी की प्रतियोगिता होती है। उसके बाद कार्यक्रम का END हो जाता है। दो दिन में भारतीय जनता पार्टी ने बहुत ही अनुशासित तरीके से प्रशिक्षण वर्ग संपन्न किया।

बड़े से बड़ा नेता चाहे मुख्यमंत्री जी हों या केंद्रीय मंत्री जी हों, अपना भाषण समाप्त करने के बाद मंच से उतरकर आम कार्यकर्ताओं की भांति नीचे अपने स्थान पर बैठ जाते थे, यह पहली बार मुझे देखने को मिला। कांग्रेस में जो भी मंच पर बैठता है वह आखिरी में ही उतरता है।

इन दो दिनों में जिन विषयों पर चर्चा हुई है, अगर हम उसे अपने जीवन में उतारेंगे, दिनचर्या में उतारेंगे तभी प्रशिक्षण वर्ग में हमारा (कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए विधायक) आना सार्थक होगा। प्रशिक्षण वर्ग को समुद्र मंथन से तुलना करते हुए मंत्री राजपूत ने कहा कि अब हम पूरी ताकत से विधानसभी में लगेंगे। मंत्री होने के नाते प्रदेश के विकास में लगूंगा।

मंत्री हरदीप सिंह डंग

मंत्री हरदीप सिंह डंग

मंत्री हरदीप सिंह डंग ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में रहते हुए एक व्यक्ति को जीवन कैसे जीना चाहिए, जनता से संवाद, कार्यकर्ताओं व संगठन से तालमेल भाजपा में आने के बाद ही सीखा। राजनीति में जनता के लिए अपना जीवन समर्पित कर सके और प्रशिक्षण वर्ग में जो सीखा वह मेरे जीवन का बेहतरीन अनुभव है। कांग्रेस में व्यक्तिवाद है और भाजपा में संगठन की ताकत है।

कांग्रेस छोड़ भाजपा से पहली बार विधायक बने जजपाल सिंह जज्जी

कांग्रेस छोड़ भाजपा से पहली बार विधायक बने जजपाल सिंह जज्जी

अशोक नगर से विधायक जजपाल सिंह जज्जी ने कहा कि कांग्रेस में एक लीडर होता है। उस लीडर के जो अनुयायी होते हैं, उनके लिए वही सबकुछ होते हैं। कांग्रेस में संगठन नाम की कोई चीज नहीं होती है। पहले भी कई बार देखा गया है कि कांग्रेस में कार्यकारी अध्यक्ष बना दिए गए लेकिन उनकी कार्यकारिणी सालों साल नहीं बनती।

जिलों में अध्यक्ष बना दिए लेकिन वे अपना संगठन ही नहीं बनाते। कांग्रेस का कार्यकताओं से कोई मतलब नहीं होता है। चुनाव के समय ही कार्यकर्ताओं की याद आती है। उनसे काम लिया और उसके बाद भूल गए। कांग्रेस का कार्यकर्ता भी तभी काम करता है जब नेता उसकी पसंद का हो।

जनता ने हमें चुना था कुछ बेहतर करने के लिए लेकिन 15 माह के कार्यकाल में महसूस किया कि हम जनता के साथ न्याय नहीं कर पा रहे हैं। क्षेत्र को जो हमसे उम्मीद थी उस पर हम खरा नहीं उतर पा रहे थे।

इसलिए ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृत्व में कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा। कांग्रेस में हम लोगों को अपमानित किया जा रहा था। भाजपा के आने के बाद ऐसा लग रहा है कि हम लोगों ने देर कर दी।

MP BJP संगठन देश का रोड मॉडल बनेगा: प्रदेश अध्यक्ष

प्रशिक्षण वर्ग के समापन के बाद प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश का भाजपा संगठन देश का रोड मॉडल बनेगा। सभी विधायकों से कहा गया है कि वह संगठन और सत्ता में समन्वय की दृष्टि से इसी भाव से काम करें।

15 महीने की कमलनाथ सरकार ने प्रदेश को जिस तरह से गर्त में ले जाने का काम किया, उससे कांग्रेस के विधायकों ने त्यागपत्र देकर मध्यप्रदेश को बचाने के लिए भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। गरीबों के कल्याण के लिए पिछले 15 सालों में भाजपा ने जो योजनाएं चलाईं उन्हें कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने बंद कर दिया था। गरीबों की हितों पर कांग्रेस लगातार आघात कर रही थी। गरीबों के हितों को बचाने के लिए कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए। जनता ने उन्हें फिर से सिर आंखों पर बैठाया।

उन्होंने कहा कि सत्ता और संगठन में समन्वय बनाए रखने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं की समय-समय पर प्रशिक्षण वर्ग आयोजित करती रहती है। यह कोई नई बात नहीं है। हमारी सरकार सुशासन के लिए कटिबद्ध है। कमलनाथ ने दिग्विजय सिंह के इशारे पर जिस तरह से माफियाओं को छूट दे रखी थी, प्रदेश को माफिया चलाने लगे थे, इसलिए जब शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में सरकार बनी तो माफियाओं पर शिकंजा कसने के लिए सरकार एक्शन मोड में आ गई।



Source link