जल्द नई उड़ान: दक्षिण भारत जाने वाले यात्रियों अच्छी खबर , बुकिंग शुरू लेकिन समय भी हुआ तय,

जल्द नई उड़ान: दक्षिण भारत जाने वाले यात्रियों अच्छी खबर , बुकिंग शुरू लेकिन समय भी हुआ तय,


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फाइल फोटो

दक्षिण भारत जाने वाले यात्रियों को अगले माह से नई सुविधा मिलने जा रही है। इंदौर से पहली बार कोच्चि औरत्रिवेंद्रम के लिए उड़ानें शुरू होने जा रही हैं। निजी उड़ानकंपनी इंडिगो ने इसके लिए बुकिंग भी शुरू कर दी है।प्रारंभिक किराया 6 हजार रुपये रखा गया है। इसकेअलावा सरकारी एयरलाइंस एयर इंडिया भी दिल्ली और मुंबई के लिए दो-दो उड़ान शुरू करने जा रही है। हर साल28 मार्च से समर शेड्यूल लागू होता है। इसमें एयर लाइंसनई उड़ानों की घोषणा करती हैं। इसी के तहत इंडिगो ने इन उड़ानों की घोषणा की है।

28 मार्च से शुरू होने वाली इन उड़ानों के लिए कंपनी ने बुकिंग भी शुरू कर दी है। ट्रैवल एजेंट फेडरेशन के टीके जोस ने बताया कि काफी लंबे समय से केरल के लिए उड़ान की मांग की जा रही थी।अब तक चेन्नई व हैदराबाद के लिए उड़ानें थीं, लेकिन अब केरल भी जुड़ जाएगा। पहले इन शहरों के लिए थी

उड़ान : दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, गोवा, चेन्नई,कोलकाता, रायपुर, बेलागावी, किशनगढ़, अहमदाबाद,जोधपुर, वड़ोदरा, जयपुर, लखनऊ, पुणे, नागपुर,ग्वालियर, शिरडी, प्रयागराज और दुबई।ऐसे होगा संचालनकोच्चि : इंदौर से सुबह 10 बजकर 55 मिनट पर उड़ानभरने के बाद विमान दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर बेंगलुरु पहुंचेगा। यहां 35 मिनट रुकने के बाद विमान दोपहर 1 बजकर 25 मिनट पर कोच्चि के लिए रवाना होगा और ढाई बजे कोच्चि पहुंच जाएगा। इस दौरान यात्रीविमान में ही रहेंगे। कोच्चि से सुबह 6 बजकर 45 मिनट पर रवाना होगा व सुबह 7 बजकर 55 मिनट पर बेंगलुरुपहुंचेगा। यहां से सुबह साढ़े 8 बजे उड़ान भर विमान10.25 बजे इंदौर आ जाएगा।

त्रिवेंद्रम : त्रिवेंद्रम से सुबह 11 बजकर 35 मिनट पर विमान उड़ान भरेगा और दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर मुंबई पहुंचेगा। मुंबई से दो बजकर 25 मिनट पर उड़ान भर तीन बजकर 45 मिनट पर इंदौर आ जाएगा। वापसी में इंदौर से विमान शाम सवा चार बजे उड़ान भरेगा। वहांसे शाम सवा 6 बजे उड़ान भरकर विमान रात साढ़े आठ बजे त्रिवेंद्रम पहुंच जाएगा।मुंबई : मुंबई से सुबह सात बजकर 5 मिनट पर उड़ान रवाना होकर 8 बजकर 25 मिनट पर इंदौर आएगी।जबकि एक अन्य उड़ान सुबह 10 बजकर 10 मिनट पररवाना होकर साढ़े 11 बजे इंदौर आएगी। जबकि इंदौर से एक उड़ान सुबह 12 बजकर 20 मिनट पर उड़ान भर दोपहर डेढ़ बजे मुंबई पहुंचेगी जबकि दूसरी उड़ान शाम पांच बजकर 5 मिनट पर उड़ान भरकर शाम 6 बजकर 5मिनट पर मुंबई पहुंच जाएगी।

दिल्ली : एयर इंडिया की यह उड़ान सुबह 9 बजकर15 मिनट पर इंदौर से रवाना होगी और 11 बजकर 10मिनट पर दिल्ली पहुंचेगी। इसका संचालन रोजाना होगा।एक अन्य उड़ान मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को शामसाढ़े चार बजे इंदौर से रवाना होकर शाम 6 बजकर 10मिनट पर दिल्ली पहुंचेगी। दिल्ली से रोजाना आने वाली उड़ान दोपहर 3 बजकर 5 मिनट पर उड़ान भरकर शाम साढ़े 4 बजे इंदौर आ जाएगी। दूसरी उड़ान मंगलवार,गुरुवार व शनिवार को दोपहर 1.55 बजे दिल्ली से उड़ान भरकर दोपहर साढ़े तीन बजे इंदौर आएगी।



Source link