- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Corporation Commissioner Went Out On Inspection, Found AE Of Water Workers Missing Rang Up The Phone And Asked If I Am At Home
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
भोपाल नगर निगम कमिश्नर संपत्तिर कर कैंप का निरीक्षण करने निकले, वॉटर वर्कर्स का एई मिला गायब
- वार्ड नंबर 34 में नहीं बंटे पानी के बिल, कमिश्न ने जताई नाराजगी
भोपाल नगर निगम में संपत्ति कर जमा करने के लिए अलग-अलग जोन में शुक्रवार और शनिवार को कैंप लगाए जा रहे है। शनिवार को भोपाल नगर निगम कमिश्नर केवीएस चौधरी कैंप का निरीक्षण करने लगे। सुबह करीब 9.30 बजे कमिश्नर के साथ एडिशनल कमिश्नर पवन सिंह जोन नंबर 8 के वार्ड 34 में संपत्ति कर जमा कराने लगे कैंप पर पहुंचे। वहां पर वॉटर बिल लोगों को न बंटने के सामने सामने आया। इस पर कमिश्नर ने जोनल अधिकारी से बिल न बंटने का कारण पूछा तो उन्होंन कहा कि वॉटर वर्कर्स वाले बिल नहीं बांट रहे। इस पर कमिश्नर ने वॉटर वर्कर्स के एई गौरव परमार को फोन लगाया। उनसे पूछा कि आप कहां है। इस पर परमार ने जवाब दिया कि वह घर पर है। कमिश्नर ने कहा कि आपकी स्वच्छता में ड्यूटी लगी है आप घर पर क्या कर रहे है। इस पर परमार ने अपना बचाव करते हुए कहा कि वह सुबह 6 बजे ही निरीक्षण करके आ गए। इस पर कमिश्नर ने नाराजगी जाहिर की।
60 प्रतिशत से अधिक लोगों ने भरा संपत्ति कर
नगर निगम कमिश्नर केवीएस चौधरी से संपत्ति कर जनता की तरफ से भरने को लेकर पूछे सवाल के जवाब में कहा कि कोई कमी नहीं है। अच्छा फॉलोअप हो रहा है। संपत्ति कर 60 प्रतिशत लोगों ने दे दिया है। बाकी बिल भी बंट गए है। जिनका बच गया है। वह देने को तैयार हो रहे है। बिल को लेकर आपत्ति के मामले में केद्रो पर जोनल अधिकारी बैठे है। जो उनकी आपत्तियों का निराकरण कर रहे है। जो लोग संपत्ति कर नहीं भर रहे है। उनको नोटिस जारी कर रहे है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। कमिश्नर ने कहा कि इलाको में स्वच्छता में भी काम हो रहा है।