प्यार में धोखा: दो साल से शादी का झांसा दे रहे प्रेमी ने किया दुष्कर्म; शादी करने से इनकार करने पर प्रेमिका ने दर्ज कराई FIR

प्यार में धोखा: दो साल से शादी का झांसा दे रहे प्रेमी ने किया दुष्कर्म; शादी करने से इनकार करने पर प्रेमिका ने दर्ज कराई FIR


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

प्रतीकात्मक फोटो

कैंट थाना अंतर्गत शादी का प्रलोभन देकर एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के साथ घर में जबरन घुसकर दुष्कर्म कर दिया। यह सनसनीखेज मामला प्रकाश में आते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी युवक पिछले दो साल से शादी का झांसा देकर पीड़िता को बहला रहा था। दुष्कर्म के बाद जब युवती ने शादी करने की बात की तो आरोपी युवक अपने वायदे से साफ मुकर गया। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

कैंट पुलिस ने बताया कि मंडला जिला निवासी 22 वर्षीय युवती सदर में रहती है। विगत 7 फरवरी की रात में वह अपने घर में सो रही थी। रात में करीब 12 बजे कल्पेश उइके उसके घर में घुस गया और जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद दूसरे दिन वह फिर से युवती के घर पहुंचा और उसके साथ छेड़छाड़ की। इस पर परेशान होकर युवती ने कल्पेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी।

युवती ने पुलिस को बताया है कि कल्पेश उइके पिछले करीब दो साल से उसको शादी का झांसा दे रहा है। कई बार उसने कल्पेश से शादी करने के लिए बोला, लेकिन वह हमेशा बात को टाल देता था। इसके बाद शादी से इंकार करते हुए बातचीत भी बंद कर दी थी। टीआई कैंट विजय तिवारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी कल्पेश उइके के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी एसआई जया तिवारी एवं टीम ने आरोपी कल्पेश को तलाश करते हुए शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है।



Source link