भोपाल में गैंगवार: जेल से छूटे फहीम बम के बेटे पर दूसरे बदमाश ने चाकुओं से गोंदा; 12 से अधिक चाकू मारे, गंभीर हालत

भोपाल में गैंगवार: जेल से छूटे फहीम बम के बेटे पर दूसरे बदमाश ने चाकुओं से गोंदा; 12 से अधिक चाकू मारे, गंभीर हालत


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Bhopal BreakingThe Second Miscreant On The Son Of Faheem Bomb, Who Escaped From Prison, Gonded With Knives; More Than 12 Stabbed, Critical Condition

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

तलैया थाने क्षेत्र के इसी निजी अस्पताल में हमजा का इलाज चल रहा है।

  • घायल बदमाश ने आरोपी पर पहले हमला किया था

भोपाल में गैंगवार का एक मामला सामने आया है। एक बदमाश ने जेल से छूटे फहीम बम के बेटे पर दो साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया। उस पर लगभग 12 बार चाकू से शरीर में घाव किए गए। घायल को अस्पताल में भर्ती किया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

तलैया पुलिस के अनुसार तलैया इलाके में रहने वाला हमजा अभी जेल से छूटकर आया है। शनिवार शाम हमजा तलैया क्षेत्र में मेहंदी वाली गली में था। इसी दौरान हमजा पर जहांगीराबाद के बदमाश नदीम ने अपने साथियों दानिश और एक अन्य के साथ हजमा पर हमला बोल दिया।

उन्होंने उसे पकड़कर चाकुओं के कई बार किए। उसके पैर और पीट पर चाकू के घाव के कई निशान है। लोगों के आने पर तीनों बदमाश वहां से फरार हो गए। परिजनों ने आरोप लगाए कि बदमाशों ने गोली भी चलाई थी, लेकिन पुलिस ने गोली चलने की बात से इनकार किया है।

पुराना विवाद चल रहा
थाना प्रभारी डीपी सिंह ने बताया कि दोनों के बीच पुराना विवाद चल रहा है। दोनों अपना वर्चस्व जताना चाहते हैं। इससे पहले हमजा ने नदीम पर हमला किया था। उस मामले में हमजा पर हत्या के प्रयास और एनएसए की कार्रवाई की गई थी। अभी वह जेल से छूटकर ही आया है। हमजा पर हत्या के प्रयास और जेल में गोली चलाने तक के 10 अपराध दर्ज हैं, जबकि नदीम पर भी मारपीट समेत अन्य धाराओं में तीन से ज्यादा अपराध हैं। इसके अलावा अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।



Source link