Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
भोपाल पुलिस इस तरह के पोस्टर बनवाकर छेड़छाड़ की घटनाओं के खिलाफ लड़कियों और महिलाओं को जागरुक कर रही है।
- लड़की की शिकायत पर गाड़ी नंबर के आधार पर आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही
भोपाल में पैदल घर जा रही छात्रा से एक्टिवा सवार दो मनचलों ने छेड़छाड़ कर दी। आरोपियों ने गाना गाते हुए कहा आ जा मेरी गाड़ी में बैठ जा। इतना ही नहीं उन्होंने अपना नाम बातते हुए अश्लील इशारे भी किए। लड़की लड़कों को नहीं जानती है, लेकिन उनकी गाड़ी का नंबर पुलिस को बता दिया है। पुलिस अब उसी गाड़ी नंबर के आधार पर उनकी तलाश कर रही है।
कमला नगर थाना पुलिस के अनुसार 20 वर्षीय युवती बीकॉम की छात्रा है। उसने पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार रात अपनी एक सहेली को स्टॉप तक छोड़ने आई थी। वहां से वह चित्रगुप्त नगर की तरफ जाने लगी। इसी दौरान एक्टिवा सवार दो मनचले उसके पीछे लग गए।
वह अश्लील इशारे करते हुए गाना गाने लगे। विरोध करने पर उन्होंने उसे धमकाते हुए कहा कि जा पुलिस को बता दे, हमारा नाम सुमित और मन्नू है। इसके बाद वह पीछा करते करते काफी दूर तक आने के बाद अश्लील बातें व इशारे करते रहे। बीच में उन्होंने छात्रा का हाथ भी पकड़ने का प्रयास किया। रात करीब सवा ग्यारह बजे छात्रा ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। हालांकि यह नाम आरोपियों के वास्तविक है या नहीं इसका पता आरोपियों के पकड़े जाने के बाद ही पता चल सकेगा।
भोपाल पुलिस मुहिम भी चला रही
मनचलों के खिलाफ भोपाल पुलिस ने अभियान भी छेड़ रखा है। पुलिस ने कार्टून बनवाकर छेड़छाड़ की घाटनाओं के प्रकार और यह किस अपराध की श्रेणी में आते हैं उसका भी इसमें जिक्र किया है। इसका उद्देश्य मनचलों को सचेत किया जाने के साथ ही लड़कियों को ऐसी घटनाओं के प्रति जागरुक करना है। लड़कियों को प्रेरित भी किया जा रहा है ताकि उनके साथ होने वाली इस तरह की छेड़छाड़ के खिलाफ वे खुलकर सामने आएं।