- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- The Woman Went To Exterminate The Cattle From The Farm, After Being Alone, The Accused Carried Out The Incident
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
राहतगढ़ थाना क्षेत्र के गांव में 50 साल की अधेड़ विधवा महिला के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। महिला अपने खेत में घुसे मवेशियों को भगाने गई थी। आरोपी ने महिला को अकेला पाकर वारदात को अंजाम दिया। परिजनों ने थाने जाकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने रात में गिरफ्तार कर लिया।
राहतगढ़ पुलिस ने बताया, महिला के पति की मौत हो चुकी है। वह अपने बेटे के साथ गांव में ही रहती है। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे गांव के पास ही वह अपने खेत में फसल की देखरेख के लिए गई थी। खेत से जंगल व पहाड़ी इलाका भी लगा हुआ है। खेत में कुछ मवेशी घुसकर फसल को नुकसान पहुंचा रहे थे। महिला इन्हीं मवेशियों को भगा रही थी। अकेला पाकर गांव के ही आरोपी गुफरान हुसैन (45) ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद भाग गया। महिला ने घटना अपने बेटे को बताई। शिकायत पर राहतगढ़ पुलिस ने आरोपी गुफरान हुसैन के खिलाफ धारा 376 और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू की। आरोपी को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया गया।