- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Today Congress Leader Will Go To Habibangj Police Station To Register An FIR Against Former BJP MLA Umashankar Gupta And Others
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पुस्तकालय लोकार्पण विवाद कांग्रेस नेता आज 11 बजे भाजपा नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने जाएंगे हबीबगंज थाने
- पुस्तकालय लोकार्पण कार्यक्रम विवाद में हंगामा करने पर पुलिस ने पूर्व मंत्री पीसी शर्मा सहित आधा सैकड़ा कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज किया है
- पूर्व पार्षद का नाम पटि्टका पर नहीं होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया था विरोध
भोपाल के पांच नंबर बस स्टॉप शिवाजी नगर में पं. शीतला प्रसाद पुस्तकालय के लोकार्पण पर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार को कार्यक्रम में स्थानीय पूर्व पार्षद का नाम शिलापट्टिका पर नहीं होने का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध किया था। इस पर पुलिस ने पहले लाठीचार्ज किया और फिर हंगामा करने को लेकर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा समेत आधा सैकड़ा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज की थी। अब आज शनिवार 11 बजे कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा के पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता समेत अन्य भाजपा नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने हबीबगंज थाने जाएंगे।
वार्ड 46 के पूर्व पार्षद योगेन्द्र सिंह गुड्डू चौहान ने कहा कि पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई की है। पुस्तकालय के लिए राशि तत्कालीन नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्धन सिंह से मैंने मांग कर जारी कराई थी। जिसके बाद भूमि पूजन पीसी शर्मा की उपस्थिति में हमने किया था। इसके बावजूद शिलापटि्टका पर मेरा नाम दिया गया। हम पुस्तकालय भवन के अंदर खड़े थे। इसके बावजूद पुलिस ने रास्ता रोकने की बात कहकर हम पर एफआईआर दर्ज करा दी। आज सुबह 11 बजे कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने हबीबगंज थाने जाएंगे।
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह मंगलवार दोपहर पं. शीतल प्रसाद तिवारी पुस्तकालय के नए भवन का लोकार्पण करने पहुंचे थे। उनके साथ पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता भी थे। लोकार्पण पट्टिका पर पूर्व स्थानीय पार्षद गुड्डू चौहान का नाम नहीं होने पर विकास कार्य का श्रेय भाजपा द्वारा लिए जाने का विरोध कर रहे थे।
कांग्रेस का कहना था कि कांग्रेस सरकार ने बजट मंजूर कर निर्माण कार्य कराया, भाजपा मुफ्त में श्रेय ले रही है। गुड्डू चौहान की पार्षद निधि की राशि भी पुस्तकालय में लगी है, तब भी उनका नाम पट्टिका पर नहीं है। इन्हीं बातों को लेकर भाजपा-कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए थे ।पुलिस ने बल प्रयोग कर मामला शांत कराया था। इसी मामले में कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं, भाजपा नेता पुस्तकालय निर्माण को उनकी सरकार की पहल से बनने का दावा कर रहे है।