नई दिल्ली: इंग्लैड के खिलाफ चेपक के मैदान पर टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने बेहद नाजुक हालात में टीम की जिम्मेदारी संभाली और भारत को मजबूत स्थिति में लाए.
रोहित ने ठोका ‘शतक’
टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को संभाला और स्कोर बोर्ड को आगे ले गए. कमाल बात तो ये है कि रोहित शर्मा टेस्ट मैच में भी अपने हिटमैन अंदाज में नजर आए. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने 130 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. उन्होंने इस बीच 14 चौके और 2 छक्के लगाए. ये रोहित के टेस्ट करियर का 7वां शतक है. इसके बाद भी उनका बल्ला नहीं रुका और उन्होंने 208 गेदों में 150 रन पूरे किए.
It’s been a HITMAN show here at The Chepauk as he brings up his 150 @Paytm #INDvENG pic.twitter.com/T0lil7esxe
— BCCI (@BCCI) February 13, 2021
पत्नी रितिका बनी रोहित का ‘लकी चार्म’
रोहित जब बल्लेबाजी कर रहे थे उनकी पत्नी रितिका सजदेह (Ritika Sajdeh) मैदान पर उन्हें चीयर करने पहुंची. रोहित के हर चौके और छक्के पर रितिका ने बेहद क्यूट तरीके से रिएक्ट किया. इतना ही नहीं हिटमैन जब अपने शतक के पास थे तब उनकी पत्नी बेहद डरी हुई थी और ये उनके चहरे पर साफ नजर आ रहा था. जैसे ही रोहित ने अपना शतक पूरा किया, तब रितिका के चहरे पर जो हंसी थी वो देखने लायक थी.
ICYMI – When Rohit got hearts racing in his 90s
Some nerves and tense moments on field & in the crowd as @ImRo45 looked eager to get to his 100. The batsman got there eventually not before providing some heart-racing moments.
WATCH https://t.co/cxA5CaMCfW #INDvENG @Paytm pic.twitter.com/sCXYK0WFcK
— BCCI (@BCCI) February 13, 2021
उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और साथ ही रितिका (Ritika Sajdeh) रोहित के शतक के बाद ट्विटर पर ट्रेंड भी करने लगी थी. फैंस उन्हें टीम इंडिया का लकी चार्म घोषित करने की मांग भी कर रहे थे.
Ritika Sharma should be declared as national Lucky Charm pic.twitter.com/8Cf33Zzesp
— Nite!sh Singh (@Niteish_14) February 13, 2021
ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने हिटमैन
रोहित ने साल 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ शतक लगाया था. अब उन्होंने नौ पारियों, 15 महीने के बाद पहला शतक लगाया है. चेन्नई में यह उनका पहला शतक है.
रोहित दुनिया के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने चार टीमों-श्रीलंका, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाफ क्रिकेट के सभी फारमेट्स में शतक लगाए हैं.
रोहित ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
इस शतक के साथ कई कीर्तिमान रोहित के नाम जुड़ गए. रोहित ने अब तक सात टेस्ट शतक लगाए हैं और सभी देश में ही लगे हैं. यह एक रिकॉर्ड है. इससे पहले यह रिकार्ड मोहम्मद अजहरूद्दीन के नाम था, जिन्होंने छह शतक देश में लगाने के बाद विदेश में अपना पहला शतक लगाया था.
for HITMAN @Paytm #INDvENG pic.twitter.com/QMkmVi6hqw
— BCCI (@BCCI) February 13, 2021
वैसे वैश्विक स्तर पर देखा जाए तो बांग्लादेश के मोमिनुल हक के नाम अपने शुरुआती 10 शतक देश में ही लगाने का रिकॉर्ड है. इस क्रम में रोहित का नाम दूसरे स्थान पर है. इसके बाद एफएस जैक्सन, चंदू बोर्डे और मार्नस लाबुशैन के नाम हैं, जिन्होंने पांच-पांच शतक देश में लगाने के बाद ही विदेशी पिचों पर तीन अंकों को छुआ था.
रोहित का 40वां इंटरनेशनल शतक
रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट में सात, वनडे में 29 और टी20 इंटरनेशनल मैचों में चार शतक जड़े हैं इसी के साथ सभी फॉर्मेट को मिलाकर ये उनका 40वां शतक है. इसके साथ ही उन्होंने मोहम्मद युसूफ और तिलकरत्ने दिलशान को पीछे छोड़ दिया है. दोनों दिग्गज खिलाड़ियों ने अपने करियर में 39-39 शतक लगाए हैं. इसके अलावा रोहित ने शतक के मामले में न्यूजीलैंड के अनुभवी बल्लेबाज रॉस टेलर की बराबरी कर ली है.