Video: Virat की गिल्लियां उड़ा गई Moeen Ali की ये ‘खतरनाक’ गेंद, देखते रह गए Kohli

Video: Virat की गिल्लियां उड़ा गई Moeen Ali की ये ‘खतरनाक’ गेंद, देखते रह गए Kohli


नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले टेस्ट में चेपक के मैदान पर 227 रनों से मिली करारी शिकस्त के बाद भारतीय टीम पर काफी दवाब था. 

लड़खड़ाया भारत का टॉप ऑर्डर

रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की और स्कोर बोर्ड तेजी से आगे बढ़ाया. हालांकि रोहित के अलावा भारत का टॉप आर्डर कुछ नहीं कर पाया. शुभमन गिल (Shubman Gill) बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए.

IND VS ENG: दूसरे टेस्ट में Rohit Sharma के चौके-छक्के देख दंग रह गए Virat Kohli, PHOTO VIRAL

टीम इंडिया मजबूत नजर आ रही थी तभी टीम इंडिया को दूसरा झटका लगा और चेतेश्वर पुजारा 58 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हुए. उसके तुरंत बाद टीम इंडिया को कप्तान विराट कोहली (Virat Kohi) शून्य पर आउट हो गए. 

शून्य पर आउट हुए विराट कोहली

पुजारा का विकेट गिरने के बाद विराट कोहली (Virat Kohi) क्रीज पर आए. फैंस को उनसे उम्मीदें थी लेकिन वो कुछ खास नहीं कर सके और बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. विराट पांचवीं गेंद पर ही मोइन अली (Moeen Ali) का शिकार बने और बोल्ड हो गए. 

 

मोइन अली (Moeen Ali) की ये गेंद बेहद शानदार थी. गेंद ऑफ स्टंप से दूर गिरी और सीधा अंदर निकल गई. गेंद ने स्टंप के उपरी भाग को हिट किया और गिल्ली बिखर गई. खुद विराट (Virat Kohi) को यकिन नहीं हुआ की वो बोल्ड हो गए हैं. आउट होने के बाद भी कोहली क्रीच पर ही खड़े रहे. उन्होंने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) से पूछा कि क्या हुआ.  उनको बोल्ड होने पर विश्वास ही नहीं हो रहा था. 

 

कोहली और ‘गोल्डन डक’

विराट कोहली (Virat Kohi) दूसरी मैच पर शून्य पर आउट हुए. ये उनके इंटरनेशनल करियर का 26 डक है. टेस्ट में वो 11 बार जीरो पर आउट हुए हैं, वनडे में 13 और टी20 में 2 बार बिना खाता खोले आउट हुए हैं.  

 

इसमें खास बात ये है कि ऐसा पहली बार हुआ है की विराट कोहली (Virat Kohi) टेस्ट में किसी स्पिनर की गेंद पर शून्य बनाकर आउट हुए हैं. 

फैंस ने विराट का उड़ाया मजाक

विराट कोहली (Virat Kohi) के आउट होने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और यूजर्स इस पर मजेदार मीम्स बना रहे हैं. 





Source link