अलग विध्यप्रदेश की मांग: विधायक नारायण त्रिपाठी ने किया मंत्रालय के सामने सम्मेलन, बोले- मैं विध्य क्षेत्र के लोगों को जागरूक करने आया

अलग विध्यप्रदेश की मांग: विधायक नारायण त्रिपाठी ने किया मंत्रालय के सामने सम्मेलन, बोले- मैं विध्य क्षेत्र के लोगों को जागरूक करने आया


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • MLA Narayan Tripathi Held A Conference In Front Of The Ministry, Said I Came To Make People Aware Of The Field

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अलग विंध्य प्रदेश की मांग को लेकर मंत्रालय के सामने सम्मेलन में शामिल भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी।

विंध्य प्रदेश की अलग मांग का आंदोलन भोपाल पहुंच गया है। शनिवार देर शाम भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने अलग विध्यप्रदेश की मांग को लेकर भोपाल में मंत्रालय के सामने सम्मेलन किया। इसको लेकर अरेरा हिल्स थाना पुलिस ने आयोजकों से कहा कि मंत्रालय प्रतिबंधित क्षेत्र है। इसलिए यहां से दूर सम्मेलन करें। लेकिन आयोजकों ने पुलिस की बात नहीं मानी और वही सम्मेलन किया।

यहां पर मैहर से विधायक नारायण त्रिपाठी ने मंत्रालय के सामने भीमनगर झुग्गीबस्ती के लोगों को संबोधित करते हुए अलग विंध्यप्रदेश बनाने के लिए समर्थन मांगा। त्रिपाठी ने मंत्रालय के सामने सम्मेलन करने के सवाल पर कहा कि मंत्रालय के सामने भीम नगर में बड़ी संख्या में विंध्य क्षेत्र लोग रहते हैं इसलिए मैं उन्हें जागरूक करने आया हूं।

त्रिपाठी बोल कि मंत्रालय सबका है यहां कोई प्रतिबन्ध नहीं है सब अपने हैं। मैं अपने क्षेत्र के लोगो को विंध्यप्रदेश की मांग को लेकर जागरूक करने आया हूं। बता दें भाजपा संगठन विधायक नारायण त्रिपाठी को अलग विंध्य की मांग के आंदोलन को बंद करने के लिए कह चुका है। इसके बावजूद त्रिपाठी अपनी मांग को अलग-अलग मंच से उठा रहे हैं।

पर्यटन का बड़ा क्षेत्र है विंध्य में

त्रिपाठी ने कहा कि विंध्य में पर्यटन का बड़ा क्षेत्र है। सिंगरोली में खनिज संपदा है। इसलिए वहीं से विंध्य का विकास हो सकता है।



Source link