Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
छतरपुर19 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
मातगुवां थाना क्षेत्र के नदगांय गांव में शनिवार की रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। चार से अधिक आरोपियों ने ललोनी गांव के अरविंद सेन पर कई राउंड फायरिंग की। युवक के पैर, पेट और सिर में तीन गोलियां लगीं।
जिला अस्पताल लाते वक्त रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। ललोनी गांव निवासी अरविंद सेन नदगांय गांव में ईंट भट्टा लगवा रहा था। शनिवार की रात को भी वह भट्टा पर मौजूद था। अरविंद के साथ उसका बड़ा भाई राजू सेन सहित अन्य लोग भी मौजूद थे। राजू सेन ने बताया कि रात को करीब साढ़े आठ बजे बीरू पहुंचा। उसके साथ तीन से अधिक अन्य लोग थे। पहुंचते ही आरोपियों ने अरविंद पर फायरिंग शुरू कर दी। आरोपियों ने कई राउंड गोलियां चलाईं।
वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। अरविंद को तीन गोलियां लगीं हैं। जिला अस्पताल लाने के दौरान अरविंद की मौत हो गई। राजू का कहना है कि उनकी किसी से रंजिश नहीं थी। मातगुवां थाना प्रभारी कमलजीत सिंह मावई अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।