- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- Nilgai Fell At Night In A 40 feet deep Dry Well, The Team Trapped The Trap In An Hour With The Help Of Villagers
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागर2 घंटे पहले
गढ़ाकोटा के पास डांगी डहर गांव में एक नीलगाय सूखे कुएं में गिर गई।
- गढ़ाकोटा के पास डांगीडहर गांव की घटना
- 15 दिन में कुएं से नीलगाय का दूसरा रेस्क्यू
गढ़ाकोटा के पास वन क्षेत्र की परसोरिया सर्किल के डांगीडहर गांव में सूखे कुएं में शनिवार रात नीलगाय गिर गई। रविवार दोपहर सागर से पहुंची दक्षिण वन मंडल की टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद नीलगाय को जाल में फंसा कर बाहर निकाल। इसके बाद उसे परसोरिया सर्किल के जंगलों में छोड़ा दिया गया। खास है, पिछले 15 दिन में वन टीम द्वारा कुएं से नीलगाय को निकलने का यह दूसरा रेस्क्यू है।
रविवार सुबह दक्षिण वन मंडल की उप-वन मंडल अधिकारी सीमा द्विवेदी को कुएं में नीलगाय गिरने की सूचना मिली। इसके बाद उन्होंने टीम मौके के लिए रवाना की। टीम सुबह 11 बजे परसोरिया सर्किल के डांगीडहर गांव पहुंची, तो वहां काशीराम पिता सरदार सिंह आदिवासी की जमीन पर बने करीब 40 फीट गहरे सूखे कुएं में नीलगाय गिरी हुई थी। टीम ने जाल डालकर रेस्क्यू शुरू किया। करीब एक घंटे में ग्रामीणों की मदद से नीलगाय को निकाला गया। इसके बाद उसे परसोरिया सर्किल के वन क्षेत्र क्रमांक 867 के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया।
टीम में प्रभारी ओपी मिश्रा, आकाश पासी, हीरालाल यादव, लखन पटेल, उत्तम रजक, दीपक रैकवार और पुरुषोत्तम नामदेव शामिल रहे। मौके पर नौरादेही अभयारण्य की मुहली रेंज के रेंजर भी पहुंचे। बता दें कि टीम ने करीब 15 दिन पहले भी उत्तर वन मंडल की रेंज में आने वाले बम्हौरी रेंगुवां गांव में भी करीब 60 फीट गहरे कच्चे कुएं में गिरी नीलगाय का रेस्क्यू किया था। उस कुएं में पानी होने से टीम के सदस्य हीरालाल यादव को उतरना पड़ा था। टीम पिछले 2 वर्षों में 150 से अधिक जानवरों का रेस्क्यू कर चुकी है।