Easy Plus के फीचर्स- Detel कंपनी के अनुसार Easy Plus इलेक्ट्रिक स्कूटर देश में सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर होगा. कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को चार कलर वेरिएंट में लॉन्च किया है. जिसमें आपको येलो, रेड, टील ब्लू और रॉयल ब्लू का ऑप्शन मिलेगा. वहीं कंपनी का कहना है कि, इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में कस्टमर को सभी आधुनिक जरूरत मिलेगी.
यह भी पढ़ें: Mahindra Scorpio S3+ हुई लॉन्च, हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस और टाटा हैरियर से टक्कर
जल्द ही Detel और भी EV व्हीकल लॉन्च करेगी- Detel कंपनी जल्द ही अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल के पोर्टफोलियो का विस्तार करेगी. कंपनी का कहना है कि सरकार ने आत्म निर्भर भारत अभियान के तहत इलेक्ट्रिक व्हीकल मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं बनाई है. जिसमें सरकार इलेक्ट्रिक व्हीकल के निर्माण के लिए सहूलियत दे रही है और EV खरीदने पर कस्टमर को सब्सिडी भी प्रदान कर रही है. इसके साथ ही सरकार ने इलेक्ट्रिक व्हीकल के एक्सपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए है.
यह भी पढ़ें: सुपरबाइक जैसी फील देगा नया Yamaha Aerox 155 स्कूटर, जानें कीमत और फीचर्स
EV को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली में शुरू हुआ स्विच अभियान- दिल्ली सरकार ने इलेक्ट्रिक व्हीकल को बढ़ावा देने के लिए स्विच दिल्ली अभियान शुरू किया है. इस अभियान के तहत यदि आप इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदते है तो आपको सरकार की ओर से सब्सिडी दी जाएगी. इसके साथ ही रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस को माफ किया जाएगा.