Renault Kiger का इन कारों से होगा मुकाबला– रेनॉ की इस कार का मुकाबला Nissan’s Magnite से होगा. आपको बता दें निसान की ये कार इस समय देश की सबसे सस्ती एसयूवी है. ऐसे में Renault Kiger के लॉन्च होने के बाद इस सेगमेंट में इन दोनों एसयूवी के बीच तगड़ा मुकाबला होगा.
यह भी पढ़ें: दुनिया का सबसे किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर Easy Plus लॉन्च हुआ, जानें फीचर्स और कीमत
Kiger SUV का इंजन- रेनॉ ने इस कार को दो इंजन वेरिएंट में लॉन्च किया है. जिसमें आपको पहला विकल्प आपको 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलेगा. जो 100 Ps की पावर और 160 Nm का टार्क जनरेट करता है. वहीं दूसरे विकल्प में आपको 1.0 L का पेट्रोल इंजन मिलेगा. जो 72 Ps की पावर और 96Nm का टॉर्क जनरेट करती है. इसके साथ ही रेनॉ ने इन दोनों इंजन विकल्प के साथ 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया है.
यह भी पढ़ें: होंडा CB350 Scrambler 16 फरवरी को होगी लॉन्च, जानें संभावित फीचर्स
Renault Kiger के फीचर्स- नई Renault Kiger में कंपनी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल, एम्बिएंट लाइटिंग और कनेक्टिविटी सिस्टम जैसे फीचर्स दे सकती है. टेस्टिंग मॉडल को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसका डिजाइन ज्यादातर अपने कॉन्सेप्ट मॉडल जैसा ही होगा. इसका अर्थ है कि कंपनी इसमें स्पलिट हेडलैंप के साथ LED डेटाइम रनिंग लाइट्स के साथ फ्लेयर्ड व्हील आर्क और साइड क्लैड्डिंग जैसे फीचर्स भी दे सकती है.
Renault KIGER की संभावित कीमत- जानकारों का मानना है कि Renault KIGER की संभावित कीमत 5 लाख 50 हजार रुपये आसपास हो सकती है. ऐसे में Renault KIGER का सीधा मुकाबला निसान मैग्नाइट से होगा.