- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- Ate Together, Then Strangled To Death; He Told The Wife Of The Deceased I Have Put It To Sleep, Will Never Rise Again
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागर3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
अभय सिंह (कंधे पर लाल साफी डाले हुए) और आरोपी राजेश प्रजापति (गले में सफेद साफी डाले) दोनों दोस्त थे।
- हत्या के पुराने मामले में दोनों ही एक साथ जेल में रहे थे बंद, जमानत पर चल रहे थे
- मोतीनगर थाना क्षेत्र के इतवारी टौरी इलाके में बीती रात की घटना
दोस्त ने ही दोस्त की गला दबाकर हत्या कर दी। दोनों में शराब पीने के दौरान किसी बात पर विवाद हुआ और फिर मौत की वारदात को अंजाम दिया। उसके बाद आरोपी ने मृतक की पत्नी से कहा- मैंने उसे सुला दिया है। अब वह कभी नहीं उठेगा। यह बाेलकर वह बाइक लेकर फरार हो गया। हत्या के आरोप में दोनों जेल में बंद थे। एक वर्ष पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आए थे। मामला शनिवार देर रात मोतीनगर थाना क्षेत्र के इतवारी टौरी इलाके की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
मोतीनगर थाना एसआई नेहा सिंह गुर्जर ने बताया, रात करीब साढ़े 11 बजे इतवारी टौरी पर छत्रसाल अखाड़े के पास रहने वाले अभय पिता देवेन्द्र सिंह राजपूत (40) अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहता था। आरोपी राजेश प्रजापति निवासी पथरिया, दमोह भी उसके साथ अलग कमरे में रहता है। अभय और राजेश दोनों ही अच्छे दोस्त थे। रात में दोनों ने घर पर एक साथ खाना खाया। इसके बाद अभय की पत्नी बच्चों के साथ कमरे में चली गई। दोनों दोस्त दूसरे कमरे में जाकर शराब पीने लगे।
राजेश के कमरे में इनके बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। इसी बीच आरोपी राजेश ने गुस्से में अभय सिंह का गला दबा दिया। वारदात के बाद आरोपी कमरे से बाहर निकला और मृतक अभय की पत्नी से बोला कि मैंने इसे हमेशा के लिए सुला दिया है, अब यह कभी नहीं उठेगा। इसके बाद घर के बाहर खड़ी बाइक लेकर फरार हो गया। अभय की पत्नी ने अन्य परिजन को इसकी सूचना दी। अभय को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन ने थाने में शिकायत की।
हत्या के मामले में एक साथ जेल में थे
अभय सिंह राजपूत व आराेपी राजेश प्रजापति हत्या के मामले में दोनों जेल में एक साथ बंद रह चुके हैं। फिलहाल दोनों जमानत पर थे। करीब 10 वर्ष पहले इतवारी टौरी इलाके में ही होली के चंदे को लेकर हुए विवाद में 16 वर्षीय शालू नेमा की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। मामले में दोनों ही आरोपी थे। इसी मामले में दोनों एक साथ जेल में भी रहे। वह कुछ वर्ष पहले ही जमानत पर बाहर आए थे।