नशे की लत ने बनाया चोर: दो नाबालिगों ने रैकी की और तीसरे ने डिक्की तोड़कर निकाले 68 हजार रुपए, पुलिस ने किया गिरफ्तार

नशे की लत ने बनाया चोर: दो नाबालिगों ने रैकी की और तीसरे ने डिक्की तोड़कर निकाले 68 हजार रुपए, पुलिस ने किया गिरफ्तार


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर38 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फाइल फोटो

  • गैस एजेंसी के रिक्शा चलाने वाले कर्मचारी के साथ वारदात
  • नाबालिगों से और भी घटनाओं के बारे में पूछताछ की जा रही है

बच्चों ने गैस एजेंसी का रिक्शा चलाने वाले कर्मचारी के साथ वारदात की। सीसीटीवी कैमरे की मदद से तीन बच्चे पकड़ाए हैं। बिचौली मर्दाना के राजेश परमार की रिपोर्ट पर बाणगंगा पुलिस ने चोरी का केस दर्ज किया है।

रिक्शा चालक 12 फरवरी को रात साढ़े 9 बजे वृंदावन कॉलोनी के संजीवनी अस्पताल में इलाज के लिए गया था। लोडिंग रिक्शा (MP09-RA-7305) वहीं खड़ी कर दी थी। गाड़ी की डिक्की में दिनभर के कलेक्शन के 68200 रुपए थे। आधे घंटे बाद जब वो अस्पताल से बाहर निकला तो डिक्की टूटी थी। उसने बाणगंगा थाने में शिकायत की। पुलिस को सीसीटीवी कैमरे में संदिग्ध नजर आए। घोड़ी चलाने वाले युवक को भी पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। इसी बीच एक दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी कि 10 से 12 साल के तीन बच्चे खरीदारी करने आए थे और उनके पास बहुत सारे नोट थे। पुलिस को शक हुई कि ये तीनों बच्चे वारदात में शामिल हो सकते हैं। दुकान के पास के ही सीसीटीवी कैमरों को चेक किया, तो उनकी पहचान हुई। तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वो टूट गए। नाबालिगों के पास से पैसा बरामद किया गया है। तीनों बच्चों ने 22-22 हजार के हिसाब से बंटवारा भी कर लिया था।

बच्चों के बारे में ये भी पता चला कि छोटी उम्र से ही वो नशे करने लगे हैं। गैस एजेंसी वाले पर उनकी पहले से ही नजर थी। वो इलाज के लिए यहां आता था और उन्हें पता था कि इसके पास पैसा भी रहता है। जिस दिन वो वृंदावन कॉलोनी आया, दो बच्चे रैकी कर रहे थे और तीसरे ने डिक्की तोड़कर पैसे निकाल लिए। उनसे और भी घटनाओं के बारे में पूछताछ की जा रही है। इस इलाके में ऐसी घटनाएं पहले भी हो चुकी है।



Source link