नहर में दो बच्चे डूबे: रीवा में घर से घूमने निकले बच्चे, पैरों में मिट्टी लगी तो धोने पानी में उतरे, पैर फिसलने से बह गए

नहर में दो बच्चे डूबे: रीवा में घर से घूमने निकले बच्चे, पैरों में मिट्टी लगी तो धोने पानी में उतरे, पैर फिसलने से बह गए



Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

रीवाएक घंटा पहले

रीवा के बेलहा गांव की इस नहर में डूब गए दो बच्चे।

  • नहर का पानी बंद करवाकर बच्चों के शव निकाले गए

घर से घूमने जाने का कहकर निकले दो बच्चों की जान चली गई। घूमते हुए यह दोनों बच्चे नहर किनारे चले गए। पैर में मिट्टी लगने पर पैर धोने पानी में उतर गए। इस दौरान पैर फिसल गया। दोनों पानी में डूब गए।

14 साल का राज पिता दिलीप कुमार तिवारी निवासी कसियार थाना नईगढ़ी हाल कोष्ठा कचरा प्लांट के पास और 13 साल का श्रीकृष्ण ओमनारायण निवासी राजाधौ हनुमना हाल कोष्ठा शनिवार शाम घर से घूमने जाने की बात बोलकर निकले थे। विवि थाना अंतर्गत बेलहा गांव में दोनों के पैर में मिट्टी लग गई थी, जिसे धोने के लिए वे नहर के पानी में उतर गए। इसी बीच पैर फिसल गया और नहर में समा गए।

स्थानीय लोगों ने उनको डूबते देख बचाने का प्रयास किया, लेकिन बच्चों का पता नहीं चला। स्थानीय लोगों की सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। बच्चों को नहर में ढूंढने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया, लेकिन उनका पता नहीं चल पाया। रात में पुलिस ने नहर का पानी बंद करवाया, जिसके बाद उनके शव मिल सके।



Source link