परेशानी: सीवरेज की खुदाई फिर शुरू, एक महीने तक बदलेगा रूट

परेशानी: सीवरेज की खुदाई फिर शुरू, एक महीने तक बदलेगा रूट


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

रतलामएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

अगर आप परेशानी से बचना चाहते हैं तो कम से कम आगामी एक माह हरदेवलाला पीपली से चांदनीचौक तक जा रही सड़क पर जाने से बचें। वजह सीवरेज सिस्टम की खुदाई है, जो शनिवार को हरदेवलाला पीपली से फिर शुरू हो गई है। 4 से 4.5 मीटर गहराई तक खुदाई होगी।

प्रोजेक्ट इनचार्ज हरेश भाई ने बताया कि हरदेवलाला पीपली से 100 मीटर तक लगभग 4 मीटर गहराई में 250 एमएम की सीवर लाइन डलेगी। उसके आगे त्रिपोलिया गेट तक लगभग 4.5 मीटर गहराई में खुदाई करके 400 एमएम की मेन लाइन डाली जाएगी। बैरिकेडिंग की है।

ऐसे होगा काम
ठेकेदार के लिए सड़क के एक तरफ यातायात चालू रखते हुए काम करना बहुत मुश्किल होगा। पहले हरदेवलाला पीपली से नीमचौक रोड चौराहे तक, फिर वहां से तोपखाना चौराहा, उसके बाद आजाद चौक और चौथे पार्ट में आजाद चौक से त्रिपोलिया गेट तक खुदाई होकर पाइप लाइन डलेगी।



Source link