फर्जी मार्कशीट लेकर पहुंचा था सेना में भर्ती होने: उत्तराखंड के रुड़की में दर्ज हुआ था एफआईआर, 27 साल बाद जबलपुर हुआ गिरफ्तार

फर्जी मार्कशीट लेकर पहुंचा था सेना में भर्ती होने: उत्तराखंड के रुड़की में दर्ज हुआ था एफआईआर, 27 साल बाद जबलपुर हुआ गिरफ्तार


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

27 साल बाद फर्जीवाड़ा का आरोपी जबलपुर में गिरफ्तार हुआ।

  • जबलपुर के रांझी में आकर बस गया था आरोपी का परिवार, रुड़की की सिविल लाइंस पुलिस आई थी गिरफ्तार करने
  • आरोपी की गिरफ्तारी पर उत्तराखंड की पुलिस ने घोिषत किया था ढाई हजार का इनाम

उत्तराखंड के रुड़की से फरार ढाई हजार के इनामी बदमाश को 27 साल बाद वहां की पुलिस ने जबलपुर से गिरफ्तार किया। आरोपी का परिवार जबलपुर में आकर बस गया था। आरोपी 1993 में सेना भर्ती में फर्जी मार्कशीट लेकर वह भर्ती होने पहुंचा था। उसने अंकसूची में जन्म तारीख बदल दी थी। सेना की जांच में खुलासे के बाद रुड़की की सिविल लाइंस थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था।
27 साल पहले दर्ज हुई थी एफआईआर
जानकारी के अनुसार सिसौली जनपद टिहरी निवासी गुलाब सिंह वर्ष 1993 में रुड़की में आयोजित सेना भर्ती में शामिल हुआ था। वहां बीईजी ग्रुप में भर्ती के लिए पहुंचा था। इस भर्ती के लिए उसने हाईस्कूल की अंकसूची जमा की थी। सेना की तरफ से जांच कराई गई तो जन्मतिथि बदली हुई मिली। इस मामले में सेना अधिकारियों की ओर से रुड़की के सिविल लाइंस थाने में धारा 468 भादवि का प्रकरण दर्ज कराया गया था। तब से वहां की पुलिस गुलाब सिंह की तलाश में जुटी थी।
जबलपुर में आकर बस गया गुलाब सिंह
उधर, गुलाब सिंह पुलिस से बचने के लिए घर छोड़कर अपने ठिकाने बदलता रहा। उसकी गिरफ्तारी पर ढाई हजार का इनाम घोषित हुआ था। गुलाब पहले नागपुर महाराष्ट्र चला गया। वहां से अलग-अलग शहरों में छिपता रहा। आखिर में वह जबलपुर आ गया। यहां कई होटलों में काम किया। फिर यहीं की एक युवती से शादी कर रांझी स्थित नयागांव में रहने लगा। यहां उसने अपने सारे दस्तावेज बनवा लिए थे। 2005 में रुड़की न्यायालय ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था।
रुड़की पुलिस गिरफ्तार कर ले गई
रांझी टीआई आरके मालवीय के मुताबिक आरोपी को रुड़की पुलिस को आरोपी गुलाब सिंह के बारे में पता चला कि वह जबलपुर में छिपा है। वहां के सिविल लाइंस थाना प्रभारी राजेश शाह के साथ टीम जबलपुर पहुंची। यहां की रांझी पुलिस के सहयोग से आरोपी को उसके मानेगांव स्थित घर से गिरफ्तार कर ले गई।



Source link