भेड़ाघाट में शुरू हुए कई काम: अब रात में भी संगमरमरी सौंदर्य का दीदार कर सकेंगे पर्यटक

भेड़ाघाट में शुरू हुए कई काम: अब रात में भी संगमरमरी सौंदर्य का दीदार कर सकेंगे पर्यटक


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भेड़ाघाट में शुरू हुए काम को कलेक्टर स्वयं कर रहे मॉनिटर

  • पहल: सैलानियों को आकर्षित करने भेड़ाघाट में शुरू हुए कई काम, कलेक्टर स्वयं कर रहे मॉनीटरिंग

विश्व प्रसिद्ध भेड़ाघाट के सौंदर्य को जनता से रू-ब-रू कराने के लिए अब यहाँ नई व्यवस्थाएँ की जा रही हैं। कई ऐसे संसाधन जुटाए जा रहे हैं जिससे यहाँ आने वाले पर्यटक दिन भर सैर-सपाटे का आनंद लेकर रात्रि में भी रुककर माँ नर्मदा का मनोरम दृश्य देख सकें।

योजना के तहत कुछ काम शुरू भी हो गए हैं। कलेक्टर कर्मवीर शर्मा खुद ही इसकी मॉनीटरिंग कर रहे हैं। भेड़ाघाट पहुँचने वाले पर्यटक अभी सिर्फ धुआँधार देखकर या फिर पंचवटी में नौकायन करके लौट आते हैं। मनोरंजन के साधन नहीं होने के कारण वे पर्यटन का भरपूर आनंद नहीं ले पाते। उन्हें आकर्षित करने के लिए भेड़ाघाट और उसके आसपास के क्षेत्रों में काम किए जा रहे हैं।

ये काम होंगे

  • देश का पहला जियोलॉजिकल पार्क लम्हेटाघाट में बनाने की योजना है। इस पार्क में पर्यटकों को कई जानकारियाँ तो मिलेंगी ही, यहाँ घूमने में ही 3 से 4 घंटे का समय व्यतीत हो जाएगा।
  • साइंस सेंटर की शुरूआत भी भेड़ाघाट में हो चुकी है।
  • पंचवटीघाट के पास लिफ्ट लगाने का काम किया जा रहा है, ताकि बुजुर्ग और दिव्यांग जो अभी नीचे तक नहीं पहुँच पाते हैं, उन्हें सुविधा हो जाएगी।
  • पंचवटी में नौकायन तो होगा ही, शाम को उमाघाट की तर्ज पर महाआरती की शुरूआत भी कराई जाएगी।
  • पार्किंग की जगह विकसित होगी।
  • चौसठ योगिनी मंदिर में लिफ्ट के साथ ही रैम्प बनाने का काम शुरू हो गया है, यहाँ भी लोग आसानी से पहुँच सकेंगे।
  • रात्रि में पर्यटक भेड़ाघाट में ही रुक सकें, इसके लिए एमपी टूरिज्म के होटलों को तैयार किया जाएगा।

भेड़ाघाट में पर्यटक ज्यादा से ज्यादा समय बिता सकें, इसके लिये योजना तैयार की गई है और संबंधित विभागों को काम शुरू करने कहा गया है। आने वाले समय में यहाँ और भी काम कराए जाएँगे।

-कर्मवीर शर्मा, कलेक्टर



Source link