Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
उज्जैन40 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मंदिर के नंदी हाल में बैठकर बाबा महाकाल का दर्शन करते भजन गायक लखवीर सिंह लक्खा
- लोगों की मांग पर भजन सुनाया
धार्मिक गीतों और भजनों के मशहूर गायक लखवीर सिंह लक्खा रविवार की शाम महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन किए। गर्भगृह की चौखट से ही माथा टेक कर विश्व कल्याण की प्रार्थना की। भजन गायक ने नंदी हाल में बैठकर बाबा महाकाल की संध्या आरती भी देखी। मंदिर में करीब पौन घंटे बिताने के बाद जब वह मंदिर के प्रांगण में पहुंचे तो लोगों ने उन्हें पहचान लिया। लोग उनसे भजन सुनाने की मांग करने लगे, जिसे वह ठुकरा नहीं सके। उन्होंने ‘शिव हर-हर बम-बम भोला, हे खाए तू भंग का गोला’ भजन सुनाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इन देवी गीतों ने दी लक्खा को पहचान
बेटा बुलाए झट दौड़ी चली आए मां, प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी, मेरी अंखियों के सामने, जय अंबे गौरी, अब मेरी भी सुनो, मैया के आए नवराते के अलावा अरे द्वारपालों कन्हैया से कह दो, शिवशंकर डमरू वाले, राम जी के साथ जो हनुमान नहीं होते, राम ना मिलेंगे हनुमान के बिना जैसे भक्ति गीतों ने लक्खा को भजन गायकी की दुनिया में अलग पहचान दी।