- Hindi News
- Local
- Mp
- Madhya Pradesh CM Shivraj Singh GiVe Special Gift His Wife On Valentine’s Day In Bhopal
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी साधना सिंह के साथ सैर सपाटे में वोटिंग की।
- लोगों ने सीएम और उनकी पत्नी के साथ फोटो भी खिचवाए
वैलेंटाइन डे पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी अपनी पत्नी साधना सिंह को एक विशेष तोहफा दिया। उन्होंने समय निकालते हुए पत्नी को भोपाल के वन विहार से लेकर सैर सपाटे तक की सैर कराई। इस दौरान लोगों ने भी उनके साथ फोटो निकलवाए और कहा कि चलो आज के दिन तो पत्नी के लिए CM ने टाइम निकाल लिया।
शिवराज रविवार देर शाम साधना सिंह के साथ पहले वन विहार पहुंचे। यहां उन्होंने कई जानवरों को देखा और उनके बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। इस दौरान पत्नी के साथ समय बिताया। इसके बाद वे यहां से सैर सपाटा चले गए। वहां उन्होंने गोल्फ कार्ट की सवारी भी की। बाद में उन्होंने बोटिंग भी की।

शिवराज ने पत्नी के साथ गोल्फ कार्ट की भी सवारी की।

वन विहार में जानवरों को दिखा।

शिवराज ने पत्नी साधन के साथ लेक के पास समय बताया।

फोटो भी खिचवाए।