सिंधिया का कांग्रेस पर प्रहार: कहा- जो कांग्रेस कभी सकारात्मक नहीं सोच पाई, वो क्या वर्ग को समझेगी

सिंधिया का कांग्रेस पर प्रहार: कहा- जो कांग्रेस कभी सकारात्मक नहीं सोच पाई, वो क्या वर्ग को समझेगी


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • The Congress That Could Never Think Positively, Will They Understand The Class, They Will Measure Their Way, We Will

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मेला ग्राउंड में शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद संबोधित करते राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया।

  • सिंधिया दो दिन के प्रवास पर ग्वालियर आए, कई कार्यक्रमों में लिया हिस्सा

रविवार को ग्वालियर पहुंचे राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पर हमला बोला। बैठकों में विधायकों के नहीं आने और नाराज होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ‘देखो बाबा, जिनकी विचारधारा ही नकारात्मक है, उनका कुछ नहीं हो सकता’ टेढ़ी अंगुली कभी सीधी नहीं हो सकती। भाजपा में अलग-अलग वर्ग में अपनी बात रखने का इतना स्वच्छ माहौल है, जो और कहीं नहीं हो सकता। हर वर्ग अपने स्तर पर अपनी बात रखता है। जो कांग्रेस कभी सकारात्मक नहीं सोच पाई, वो क्या वर्ग व्यवस्था को समझेगी, इसलिए वो अपना रास्ता नापें और हम अपना।

शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा का अनावरण करते राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, साथ में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह।

शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा का अनावरण करते राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, साथ में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह।

शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा का अनावरण

रविवार दोपहर भाजपा नेता व राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया दो दिवसीय प्रवास पर ग्वालियर आए हैं। दोपहर 3.15 बजे विशेष विमान से ग्वालियर एयरपोर्ट पर पहुंचे। यहां राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद सिंधिया सड़क मार्ग से ऐंती स्थित शनिचरा मंदिर पहुंचे। यहां भगवान शनिदेव की पूजा कर शाम 5.30 बजे ग्वालियर व्यापार मेला ग्रांउड पहुंचे। यहां राज्यसभा सांसद सिंधिया ने शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। कार्यक्रम में सिंधिया ने शहीद ऊधम सिंह को याद करते हुए कहा कि उनका इस देश के लिए जो योगदान है, उसे भुलाया नहीं जा सकता।

राज्यसभा सांसद सिंधिया ने कहा, देश के युवाओं को अमर शहीदों से प्रेरणा लेना चाहिए। शहर के प्रमुख चौराहों पर शहीदों की प्रतिमा होने से युवा इनको जानेंगे। यहां एक बात और मैंने कही है कि इन प्रतिमाओं के नीचे पटि्टका भी लगाई जाए। जिस पर शहीदों का जीवन परिचय व इतिहार लिखा हो। इससे युवा उनको जान सकेंगे। शहीद ऊधम सिंह के जीवन से प्रेरणा मिलती है।

बंसत पंचमी महोत्सव में लिया भाग

मेला ग्राउंड में शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया महलगांव स्थित कैलादेवी मंदिर पहुंचे। यहां बसंत पंचमी महोत्सव में शामिल हुए। यहां भी राज्यसभा सांसद का स्वागत हुआ। पहले उन्होंने मंदिर में पहुंचकर मां कैलादेवी से आशीर्वाद लिया फिर कार्यक्रम में शिरकत की।



Source link