सीआारपीएफ जवान पकड़ा: नौकरी का सपना दिखा कर महिला से किया था दुष्कर्म, ऐंठे थे 1 लाख रुपए, पुलिस ने सबलगढ़ से किया गिरफ्तार

सीआारपीएफ जवान पकड़ा: नौकरी का सपना दिखा कर महिला से किया था दुष्कर्म, ऐंठे थे 1 लाख रुपए, पुलिस ने सबलगढ़ से किया गिरफ्तार


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फाइल फोटो- पुरानी छावनी थाना, यहीं आरोपी जवान को बैठाकर पुलिस पूछताछ कर रही है

  • एक महीने पहले हुई थी शिकायत और FIR
  • -पुरानी छावनी थाना पुलिस को मिली सफलता

नगर निगम में नौकरी लगवाने के नाम पर महिला से दुष्कर्म करने और एक लाख रुपए ऐंठने वाले सीआरपीएफ जवान को पुरानी छावनी थाना पुलिस ने सबलगढ़ से गिरफ्तार किया है। उसके घर आने की सूचना पुलिस को मिली थी, जिस पर पुलिस ने दबिश देकर उसे पकड़ा है। पुलिस आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है।

सीएसपी महाराजपुरा रवि भदौरिया ने बताया कि पुरानी छावनी थाना क्षेत्र निवासी एक 30 वर्षीय महिला की दोस्ती करीब 3 महीने पहले सीआरपीएफ जवान सतीश जादौन निवासी सबलगढ़ से एक कार्यक्रम में हुई थी। दोस्ती करने के बाद सतीश ने महिला को नगर निगम में उनके एक रिश्तेदार अधिकारी का जिक्र कर नौकरी लगवाने का सपना दिखाया। नौकरी लगवाने के लिए 1 लाख रुपए एडवांस मांगा। महिला ने एक लाख रुपए एडवांस दे भी दिया। इसके बाद सतीश एक दिन महिला को नौकरी के सिलसिले में मिलने पहुंचा और उसके ही घर पर धमकाकर दुष्कर्म किया। अब आरोपी उसे बदनाम करने की धमकी देकर शोषण करने लगा। जब नौकरी भी नहीं मिली और आरोपी लगातार दुष्कर्म करने लगा तो बीते माह महिला ने पुरानी छावनी थाना में मामले की शिकायत की थी। जिस पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज किया था। आरोपी ने खुद को जम्मू में पदस्थ बताया था। पुलिस ने आरोपी की कंपनी को भी पत्र लिखा था।

घर आया सीआरपीएफ जवान और पकड़ा गया

शनिवार को आरोपी के घर आने की सूचना पुलिस को मिली थी। इसका पता चलते ही पुलिस पार्टी उप निरीक्षक अजय सिकरवार, रागिनी सिंह परमार के नेतृत्व में सबलगढ़ पहुंची और दबिश देकर आरोपी सतीश को गिरफ्तार कर लिया है। अब उसे पुरानी छावनी थाना लाकर पूछताछ की जा रही है



Source link