Toyota Hiace फीचर्स – टोयोटा ने अपनी लग्जरी MPV Hiace को भारतीय बाजार में उतारा. लुक में बेहद ही आकर्षक और दमदार इंजन से लैस इस 14 सीटर MPV की शुरुआती कीमत 55 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है. टोयोटा ने इस फिफ्थ जेनरेशन मॉडल को CBU (कम्पलीट बिल्ट यूनिट) के माध्यम से भारत में उतारा है.
यह भी पढ़ें: मारुति सुजुकी Swift का Vxi वेरिएंट जल्द होगा लॉन्च, जानिए क्या होगा इसमें खास
हाला कि टोयोटा की Hiace केवल एक ही वैरिएंट GL के साथ भारतीय मार्केट में लॉन्च हुई है. ये एमपीवी आपको दो कलर में उपलब्ध है, जिसमे व्हाइट और सिल्वर ऑप्शन है. MPV की कुछ रो फोल्डेबल है यानि की आप इसे आराम से फोल्ड कर सकते है. जिससे आपको एक बेहतर स्टोरेज स्पेस मिलता है.
यह भी पढ़ें: स्मार्ट हेलमेट से बचेगी जिंदगी और पेट्रोल, जानें किस तकनीक पर काम करेगा Helmet
Toyota Hiace में सिटिंग स्पेस- कंपनी के अनुसार इस MPV की सीमित यूनिट्स की ही बिक्री करेगी. इसका मतलब ये हुआ की इस MPV को केवल चुनिंदा लोग ही खरीद सकते है. इस MPV में 14 लोग आसानी से बैठ सकते है. अभी हाल में ही कंपनी ने इसके फर्स्ट बैच को इम्पोर्ट किया है. ग्लोबल मार्केट में कंपनी के अनुसार ग्लोबल आर्किटेक्चर पर रेडी इसकी सिक्स्थ मॉडल भी बिक्री के लिए उपलब्ध है.
Toyota Hiace के सेफ्टी फीचर्स- सेफ्टी के लिहाज से भी ये MPV आपको बॉडी क्रैश सेफ्टी GOA, डुअल फ्रंट एयरबैग, स्पीड अलर्ट सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) जैसे फीचर्स प्रोवाइड कराती है.