कुल विकेट में से 51 फीसदी विकेट बाएं हाथ के बल्लेबाजों के
अश्विन का यह 76वां टेस्ट मैच है. वे अब तक 391 विकेट ले चुके हैं. इनमें से 200 विकेट बाएं हाथ के बल्लेबाजों के हैं. यानी वे 51 फीसदी विकेट बाएं हाथ के बल्लेबाजों के लेते हैं. यह भी दुनिया में सबसे ज्यादा है. श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन (Muttiah Murlitharan) बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ 191 विकेट लेकर दूसरे नंबर पर हैं. हालांकि यह उनके कुल विकेट का सिर्फ 24 फीसदी ही है. मुरलीधरन ने टेस्ट में सबसे ज्यादा 800 विकेट लिए हैं. इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन (James Anderson) ने 190 जबकि ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्ग्रा (Glenn Mcgrath), शेन वॉर्न (Shane Warne) ने 172-172 बार बाएं हाथ के बल्लेबाजों को आउट किया है.
वॉर्नर को सबसे ज्यादा 10 बार आउट किया है अश्विन ने
अश्विन ने ओवरऑल टेस्ट में जिन बाएं हाथ के बल्लेबाजों को सबसे ज्यादा बार आउट किया है, उनमें ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर (David Warner) सबसे ऊपर हैं. अश्विन ने वॉर्नर को 10 बार आउट किया है. इसके अलावा उन्होंने इंग्लैंड के एलेस्टेयर कुक (Alastair Cook) और बेन स्टोक्स (Ben Stokes) को 9-9 बार आउट किया है.
अश्विन घर में विकेट लेने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंचे, हरभजन को पीछे छोड़ा
अश्विन के घर में 268 विकेट हो गए हैं. इसके साथ वे पूर्व हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) को पीछे छोड़ते हुए घर में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. हरभजन ने घर में 265 विकेट लिए हैं. घर में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में अनिल कुंबले (Anil Kumble) टॉप पर हैं. उन्होंने 350 विकेट लिए हैं. पूर्व कप्तान कपिल देव (Kapil Dev) 219 विकेट के साथ चौथे नंबर पर हैं. अन्य कोई भारतीय गेंदबाज घर में 200 से अधिक विकेट नहीं ले सका है.