IND VS ENG: चेन्नई में अब रोहित शर्मा भी शतक नहीं लगा पाएंगे, आकाश चोपड़ा ने किया दावा– News18 Hindi

IND VS ENG: चेन्नई में अब रोहित शर्मा भी शतक नहीं लगा पाएंगे, आकाश चोपड़ा ने किया दावा– News18 Hindi


नई दिल्ली. चेन्नई में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारत बेहद मजबूत स्थिति में पहुंच गया है. खेल के दूसरे दिन टीम इंडिया की बढ़त 249 रन हो गई है और उसने दूसरी पारी में 1 विकेट पर 54 रन बना लिये हैं. क्रीज पर रोहित शर्मा मौजूद हैं जिन्होंने 62 गेंदों पर 25 रन बना लिये हैं वहीं चेतेश्वर पुजारा भी 7 रन बनाकर डटे हुए हैं. इस बीच चेन्नई टेस्ट के तीसरे दिन को लेकर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने बड़ी भविष्यवाणी कर दी है.

आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने दावा किया है कि चेन्नई टेस्ट की दूसरी पारी में अब कोई बल्लेबाज शतक नहीं लगा पाएगा, चाहे वो रोहित शर्मा भी हों. आकाश चोपड़ा ने चेन्नई की पिच को देखते हुए ये बात कही है. आकाश ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किये वीडियो में कहा कि रोहित शर्मा अर्धशतक तो लगाएंगे, हो सकता है वो 70 से ज्यादा रनों की पारी खेले.

मोइन अली ले सकते हैं विकेट

मोइन अली के बारे में आकाश चोपड़ा ने कहा कि दूसरी पारी में वो कम से कम 3 विकेट ले सकते हैं. बता दें चेन्नई की पिच में स्पिनर्स को बहुत मदद मिल रही है. पहली पारी में 4 विकेट लेने वाले मोइन से इंग्लैंड को एक बार फिर अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी. वैसे जिस तरह की विकेट है उसे देखते हुए भारतीय बल्लेबाज मोइन अली के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं.

450 रनों की बढ़त लेगा भारत!
आकाश चोपड़ा ने तीसरी भविष्यवाणी करते हुए कहा कि भारत को चेन्नई टेस्ट में कम से कम 450 रनों की बढ़त लेकर पारी घोषित करनी चाहिए. चेन्नई की पिच पर 450 रन की बढ़त टीम इंडिया को अजेय बना देगी. अगर भारत ऐसा करता है तो सीरीज 1-1 से बराबर होनी तय है.

पीएम मोदी भी हैं क्रिकेट के फैन, प्लेन से चेपॉक स्टेडियम की फोटो लेने के बाद लिखा- इंट्रेस्टिंग मैच का हवाई नजारा 

आकाश चोपड़ा ने चौथी भविष्यवाणी में कहा कि अगर तीसरे दिन इंग्लैंड की बल्लेबाजी आती है तो वो 2 या उससे ज्यादा विकेट जरूर गंवा देगा. दूसरे टेस्ट की पिच में स्टोक्स, जो रूट सभी को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.





Source link