भारत और इंग्लैंड और भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) के अलावा कभी भी बिना अतिरिक्त रन के 300 से अधिक रन किसी भी पारी में नहीं बने हैं. चेन्नई की स्पिन पिच पर टीम इंडिया के स्कोर को अच्छा माना जा रहा है. चार मैचों की सीरीज में इंग्लिश टीम 1-0 से आगे है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की रेस में बने रहने के लिए टीम इंडिया को यह मैच जीतना जरूरी है. इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज में भारत पहला टेस्ट हार गया था और वह अभी 0-1 से पीछे है.
यह भी पढ़ें: IND VS ENG: शतक ठोकने के बाद बोले रोहित शर्मा- दिमाग में शक पैदा हुआ तो चेन्नई में रन नहीं बना पाओगे
ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने टीम इंडिया की ओर से 58 रन की नाबाद पारी खेली. उन्होंने 3 छक्के भी लगाए. यह उनके करिअर का छठा अर्धशतक है. पंत का प्रदर्शन देखें तो यह उनका 5 पारियों में चौथा अर्धशतक है. तीन बार तो उन्होंने 90 से भी अधिक रन बनाए. पंत ने 18 अगस्त 2018 को टेस्ट डेब्यू किया था. इसके बाद से टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के की बात की जाए तो पंत दूसरे नंबर पर हैं. इंग्लैंड के बेन स्टोक्स 37 छक्के के साथ टॉप पर हैं. ऋषभ पंत 31 छक्के साथ दूसरे और रोहित शर्मा 28 छक्के के साथ तीसरे पर हैं.